... ब्रेकिंग पत्रवार्ता - 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पंहुचेंगे जशपुर,प्रथम प्रवास को लेकर उत्साह का माहौल,बगिया सीएम निवास में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद,आईजी अंकित गर्ग ने लिया जायजा।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता - 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पंहुचेंगे जशपुर,प्रथम प्रवास को लेकर उत्साह का माहौल,बगिया सीएम निवास में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद,आईजी अंकित गर्ग ने लिया जायजा।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,26 दिसंबर 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री बनने के बाद पहली बार विष्णुदेव साय गृह जिले में पधार रहे हैं। 28 दिसंबर को उनके आगमन को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। इस प्रवास के दौरान श्री साय अपने निवास बगिया भी जाएंगे। 

जहां की सुरक्षा काफी सख्त होगी। मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आईजी अंकित गर्ग,एसपी डी रविशंकर, एसएसपी उमेश कश्यप सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बगिया पहुंचे। उन्होंने वहां सुरक्षा तैयारियों को देखा और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इसके अलावा सीएम श्री साय के पहले आगमन को भव्य रूप देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय,सुनील अग्रवाल सहित कई भाजपा पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और तैयारियों और व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट