... ब्रेकिंग जशपुर : कुनकुरी कांग्रेस प्रत्याशी व संसदीय सचिव यूडी मिंज समेत आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज,भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री के घर में घुसकर गुंडागर्दी व अभद्रता का मामला,महिला के अपमान मामले में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी थाने का घेराव कर की थी कार्यवाही की मांग।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग जशपुर : कुनकुरी कांग्रेस प्रत्याशी व संसदीय सचिव यूडी मिंज समेत आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज,भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री के घर में घुसकर गुंडागर्दी व अभद्रता का मामला,महिला के अपमान मामले में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी थाने का घेराव कर की थी कार्यवाही की मांग।

 


कुनकुरी,टीम पत्रवार्ता,14 नवंबर 2023

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी यूडी मिंज की मुश्किलें बढ़ गई हैं।महिला से दुर्व्यवहार मामले में कुनकुरी पुलिस ने यूडी मिंज समेत आधा दर्जन कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध भादवि की धारा 143,448 और 553 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता व चश्मदीदों के बयान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,विमल राम,महेंद्र राम,अर्जुन राम,वीरेंद्र एवम कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर दिन रविवार को ग्राम जोकारी निवासी भाजपा की महिला मोर्चा मंडल महामंत्री और आदिवासी महिला श्रीमती मंजू भगत के घर में घुसकर कुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,विमल राम,महेंद्र राम,अर्जुन राम,वीरेंद्र एवम कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी करते हुए मोबाइल छीन लिया और दुर्व्यहार करते हुए अपमानित किया।




जिसकी लिखित शिकायत रविवार को ही पुलिस में दर्ज कराया गय  था।कार्यवाही न होता देख सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्राम जोकारी के ग्रामीणों ने घटना के विरोध में हजारों की संख्या में कुनकुरी थाना का घेराव किया और प्रदर्शन करते हुए दोषियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कराने का मांग किया।

जिसके बाद पीड़िता सहित प्रत्यक्षदर्शियों का बयान लिया गया।बयान के आधार पर घटना में शामिल कांग्रेस प्रत्यासी यूडी मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,विमल राम,महेंद्र राम,अर्जुन राम,वीरेंद्र एवम कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ भादवि की धारा 448,143 और 355 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना पुलिस ने प्रारंभ कर दिया है।

बहरहाल इस घटना से उरांव समाज आहत है।अब देखना होगा कि उक्त मामले में दोषियों की गिरफ्तारी कब होती है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब