कुनकुरी,टीम पत्रवार्ता,12 नवम्बर 2023
कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी और संसदीय सचिव यूडी मिंज पर एक महिला से गुंडागर्दी और अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला भाजपा की कार्यकर्त्ता है जिसने यूडी मिंज व उनके कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।मामले का वीडियो भी सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस शिकायत दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।
पीड़ित जोकारी निवासी श्रीमती मंजू भगत पति रामेश्वर भगत ने कुनकुरी थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि रविवार की सुबह 8.30 बजे कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्यासी उत्तमदान मिंज ने उनके साथ गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की है।पीड़िता ग्राम जोकरी स्थित अपने घर में थी तभी कांग्रेस प्रत्यासी उत्तमदान मिंज,प्रकाश किस्पोट्टा,अर्जन राम,बिमल राम,महिंद्र राम सहित अन्य 15 से 20 कांग्रेस कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और मोबाईल में वीडियो बनाता देख भड़क गए और धक्का मुक्की कर मोबाईल छीन लिए।
पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस प्रवेश करने का दबाव बनाया चूका है। कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा उनका मकान कांग्रेस कार्यालय खोलने के लिए भी मांगा जा चुका है।जिसे मंजू भगत ने मना कर दिया।पीड़िता के द्वारा उनकी बातों को मानने से इंकार कर देने पर नाराज विधानसभा प्रत्यासी उत्तम दान मिंज ने कुंठा ग्रसित हो उसका मोबाइल छीन लिया और धक्का मुक्की करते हुए उसके साथ विवाद किया। उत्तम दान मिंज ने यह भी धमकी दिया कि दुबारा विधायक बनने पर वह उसको ठिकाने लगा देगा।जिसके बाद उनके उद्दंड कार्यकर्ताओं के आतंक व्यवहार से वह और उसका समूचा परिवार भयभीत है।उक्त मामले की शिकायत पुलिस में कर कार्यवाही का मांग पीड़िता ने किया है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर निगरानी की मांग भी की गई है।




0 Comments