... ब्रेकिंग जशपुर : जूदेव के साथ कंधा मिलाकर चलने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया कांग्रेस प्रवेश,विधायक विनय भगत ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता,भाजपा में हलचल।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग जशपुर : जूदेव के साथ कंधा मिलाकर चलने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया कांग्रेस प्रवेश,विधायक विनय भगत ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता,भाजपा में हलचल।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता, 11 नवंबर 2023

जशपुर विधानसभा में लगातार राजनैतिक दलों में उठा पटक जारी है।कांग्रेस की रीति नीति और विनय भगत के कार्यों से प्रभावित होकर निर्दलीय पार्षद और जशपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भागवत नारायण सिंह ने विधिवत कांग्रेस में प्रवेश कर सबको चौंका दिया है।उल्लेखनीय है कि भागवत नारायण भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं।कभी स्वर्गीय जूदेव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने कार्य किया है।लिहाजा भागवत नारायण के कांग्रेस प्रवेश से भाजपा को खासा नुकसान होता दिख रहा है।

बीते दिनों भागवत नारायण सिंह की सुपुत्री भी कवर्धा में कांग्रेस प्रवेश की हैं।भागवत नारायण सिंह के कांग्रेस प्रवेश करने से कांग्रेस खेमे में काफी खुशी देखी जा रही।भागवत नारायण सिंह की छवि साफ सुथरे पार्षद के रूप में शहर में देखी जाती है।भागवत नारायण सिंह के कांग्रेस प्रवेश करने से निश्चित ही कांग्रेस को इसका लाभ होगा।


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को कुछ दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में दिख रहा झुकाव और लगाव स्पष्ट नजर आ रहा है।कांग्रेस पार्टी के प्रति बड़े विश्वास का कारण है कि लगातार लोग आज कांग्रेस प्रवेश कर विधायक विनय भगत का हाथ मजबूत करने में लगे हैं। 

गतदिवस पाठ और नीच घाट से सैकड़ों युवा महिलाएं कांग्रेस का दामन थाम कर कांग्रेस की सदस्यता लिए हैं तो वहीं सन्ना युवा मोर्चा के दर्जनों भाजपाई विनय भगत के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो विनय भगत का हाथ मजबूत करने में लगे हैं और अब जशपुर से बड़े नेता भागवत नारायण का कांग्रेस प्रवेश करना कांग्रेस को और भी मजबूती प्रदान करेगा।



Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब