... खबर पत्रवार्ता :अखिल विश्व गायत्री परिवार के आश्वमेधिक अनुष्ठान का 49 वां आयोजन,23 से 28 जनवरी 2024 तक मुंबई में होगा विराट अश्वमेध गायत्री महायज्ञ,हुआ भूमिपूजन,शांतिकुंज हरिद्वार से श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने दिया विशेष संदेश कहा - मुंबई जाग गया तो हमारी भारतीय संस्कृति को जगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा,घर घर होगा देवत्व का उदय

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

खबर पत्रवार्ता :अखिल विश्व गायत्री परिवार के आश्वमेधिक अनुष्ठान का 49 वां आयोजन,23 से 28 जनवरी 2024 तक मुंबई में होगा विराट अश्वमेध गायत्री महायज्ञ,हुआ भूमिपूजन,शांतिकुंज हरिद्वार से श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने दिया विशेष संदेश कहा - मुंबई जाग गया तो हमारी भारतीय संस्कृति को जगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा,घर घर होगा देवत्व का उदय

 

हरिद्वार,टीम पत्रवार्ता ,4 जून 2023 

BY योगेश थवाईत 

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मायानगरी मुंबई में 23 से 28 जनवरी 2024 की तिथियों में अश्वमेध गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ के लिए शांतिकुंज से अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने आनलाइन जुड़कर भूमिपूजन समारोह को संबोधित किया। 

अपने संदेश में श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के कुशल संचालन में वर्ष 1992 में जयपुर से प्रारंभ हुआ आश्वमेधिक अनुष्ठान का यह 49वां महायज्ञ है। इस महायज्ञ से जन मानस को आध्यात्मिक आहार मिलेगा। भारतीय संस्कृति के मानदण्डों के अनुरूप वैदिक पद्धति से अश्वमेध गायत्री महायज्ञ की सारी गतिविधियाँ संचालित होंगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि मुंबई वासियों के घर-घर यज्ञ पिता-गायत्री माता के संदेशों को हमारे परिजन पहुंचायेंगे। मुंबई जाग गया, तो हमारी भारतीय संस्कृति को जगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के माननीय महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस ने कहा कि गायत्री परिवार से मेरा पुराना रिश्ता है। मैंने गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा के स्नेह का पान किया है। गायत्री परिवार समाज व राष्ट्र के उत्थान में निःस्वार्थ भाव जुटा हुआ संगठन का नाम है। राज्यपाल श्री बैस ने मुंबई में होने वाला अश्वमेध महायज्ञ की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ दी। वन व सांस्कृतिक मंत्री (महाराष्ट्र शासन) श्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि परिवार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में गायत्री परिवार का योगदान अतुलनीय है।

इससे पूर्व शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने कहा राजसूय यज्ञ राज्य को विकसित करने के लिए, पुत्रेष्टि यज्ञ पुत्र प्राप्ति हेतु तथा अश्वमेध महायज्ञ राष्ट्र की चहुंमुखी विकास के लिए होता है। गायत्री परिवार को मुख्य उद्देश्य- राष्ट्र के विकास के साथ-साथ सम्पूर्ण मानव जाति के उत्थान का है।

अश्वमेध गायत्री महायज्ञ के संयोजक श्री मनुभाई ने बताया कि विशेष गणमान्यों दम्पतियों ने वैदिक रीति से भूमिपूजन किया। यह महायज्ञ नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-28 स्थित सेंट्रल पार्क ग्राउण्ड में जनवरी 2024 में होगा। इस अवसर पर हिरानंदानी ग्रुप के अध्यक्ष श्री निरंजन हिरानंदानी, सोलर ग्रुप के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण नुवाल, रिलाइंस ग्रुप की राधिका मर्चेंट सहित महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से आये हजारों नर नारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब