... राजनीति : संगठन में समर्पण और सम्मान का भाव ही कार्यकर्ता को ऊंचे मुकाम पर पंहुचाता है-विधायक विनय भगत।प्रमोद गुप्ता बने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सदस्य,विधायक समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत,कांग्रेसियों ने एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का किया आग़ाज़।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

राजनीति : संगठन में समर्पण और सम्मान का भाव ही कार्यकर्ता को ऊंचे मुकाम पर पंहुचाता है-विधायक विनय भगत।प्रमोद गुप्ता बने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सदस्य,विधायक समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत,कांग्रेसियों ने एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का किया आग़ाज़।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,20 अप्रैल 2023

BY योगेश थवाईत

आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से सियासी हलचल शुरु हो गई है।विधायक विनय भगत के नेतृत्व में संगठन को एकजुट करने के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का मूलमंत्र दिया गया। विधायक विनय भगत ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को सदस्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाए जाने पर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर स्थानीय रेस्ट हाउस प्रांगण में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नासिर अली, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुरेश जैन,जशपुर शहर अध्यक्ष सूरज चौरसिया,देवकृपा यादव,सदस्य छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग,बबलू पांडेय सदस्य छत्तीसगढ़ बीज प्रमाणीकरण बोर्ड के सदस्य,वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद लाल कुजूर,पारसनाथ गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने विधायक विनय भगत व प्रमोद गुप्ता का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेसी नेता हलीम फिरदौसी ने किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी आनंद लाल कुजूर ने बताया कि सभी की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार  कांग्रेस पार्टी में  कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है वह हर कार्यकर्ता को मजबूत बनाता है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन में प्रमोद गुप्ता को सदस्य बनाया जाना हम सबके लिए गर्व की बात है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।हम सभी को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए हमारी एकजुटता से हम जरुर विजयी होंगे।

यूथ कांग्रेस के विवेकानन्द दास महंत ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,यूथ कॉंग्रेस व एनएसयूआई के द्वारा स्वागत कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।जिसमें एकजुटता के साथ सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।उन्होंने बताया कि लंबे समय के बाद जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है।छत्तीसगढ़ शासन में जशपुर विधानसभा से तीन कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ आयोग बोर्ड में सदस्य बनाया जाना हम सबके लिए गर्व की बात है।आने वाले समय में हम सबको एकजुट होकर चुनावी समर में उतरने की आवश्यकता है।

नगर पंचायत के एल्डरमेन नासिर अली ने बताया कि राजनीती कोई पैसा कमाने का जरिया नहीँ।जब आप छोटे कार्यकर्ता के रुप में समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे तो संगठन समय के अनुसार आपको उचित सम्मान देता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद कोरवा ने बताया कि आज कार्यकर्ता कुंठित होकर कार्य कर रहे हैं।अपनी कुंठा छोड़कर हम स्वतंत्र मन के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित होकर पूरे उत्साह के साथ कार्य करें ।

आशिका कुजूर ने भारत जोड़ो यात्रा में अपना समय और श्रम दिया।उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।आशिका ने बताया कि पच्चीस किलोमीटर की यात्रा प्रतिदिन चलनी होती थी।राहुल गांधी पैदल चलते थे जिसे देखकर वे भी उर्जित होते थे।लोगों का हमेशा सपोर्ट मिलता था।कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक की पदयात्रा निश्चित ही गांधी जी की दांडी यात्रा के बाद दूसरी भारत की सबसे बड़ी यात्रा थी।इस यात्रा ने वाकई भारत को जोड़ने का अद्भुत कार्य किया है।

सूरज चौरसिया ने बताया कि हम सभी पहले से एकजुट हैं।कभी एक मंच पर सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं हो पाई यह एक बड़ी कमी थी जो आज पूरी हो गई।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर कोई अपने आप मे बेहतर है।संगठन में जमीनी कार्य करने वाला निश्चित ही राजनैतिक ऊंचाई पर पंहुचता है।उन्होंने समर्पण के साथ कार्य करने का मूलमंत्र दिया।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कांग्रेस को हराया जाता है कांग्रेस कभी हारती नहीं है।

इस अवसर पर सदस्य छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति प्रमोद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल,मंत्री अमरजीत भगत,विधायक विनय भगत के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।पद,प्रतिष्ठा मान सम्मान के लिए सतत परिश्रम जरुरी है।आप निःस्वार्थ भाव से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहें।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कार्यकर्ताओ को जीत का मूलमंत्र देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक वृक्ष के समान है जिसकी हम सब शाखाएं हैं।अपने कांग्रेस रुपी वृक्ष को जीवित रखने का प्रयास तभी सफल होगा जब हम अपनी शाखाओं को हरा भरा उत्साहित रखें।सभी को पूरे उत्साह के साथ पार्टी संगठन में सतत कार्य करने का निवेदन उन्होंने किया।किसी भी प्रकार की समस्या पर उन्होंने सतत सहयोग का आश्वासन दिया।राजनीति को उन्होंने सेवा का क्षेत्र बताया और कहा कि सच्चे मन से यदि आप राजनीति करते हैं तो यह सबसे बड़ी समाजसेवा होगी।

इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल व मंत्री अमरजीत भगत के द्वारा जशपुर विधानसभा को जो मान सम्मान दिया गया है उसके लिए उन्होंने आभार ज्ञापित किया।नवनियुक्त सदस्य प्रमोद गुप्ता का उन्होंने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विधायक ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने सरकार के प्रति सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है।कांग्रेस सैद्धांतिक पार्टी है।जिसमें हर कार्यकर्ता उस सिद्धांत का पालन करता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि इंसान अपने जज्बे से आगे बढ़ता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भूलचूक के लिए माफी मांगते हुए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने सुझाव मांगा और कहा कि सतत सहयोग के लिए वे तत्पर हैं।अपने परिश्रम को अब युद्धस्तर पर बढ़ाने की बात उन्होंने कही।शासन की योजनाओं के माध्यम से जन जन तक कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं को पंहुचाने की बात पर उन्होंने बल दिया।

उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस,यूथ कॉंग्रेस, एनएसयूआई समेत विकास यादव,जफीर चिश्ती,हीरालाल,रामजी, राधेश्याम यादव समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब