... Big ब्रेकिंग जशपुर : DEO की चूक,शासन को बड़ा नुकसान,जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना जांच दे दी अनुकंपा नियुक्ति,परिवार में पहले से एक भाई शासकीय सेवा में,गलती सामने आने पर अधिकारी कर रहे जांच की बात,बड़ा सवाल आखिर कैसे हुई बड़ी चूक,अब तक दोषियों पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही,जिला कलेक्टर ने कराई मामले की जांच।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

Big ब्रेकिंग जशपुर : DEO की चूक,शासन को बड़ा नुकसान,जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना जांच दे दी अनुकंपा नियुक्ति,परिवार में पहले से एक भाई शासकीय सेवा में,गलती सामने आने पर अधिकारी कर रहे जांच की बात,बड़ा सवाल आखिर कैसे हुई बड़ी चूक,अब तक दोषियों पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही,जिला कलेक्टर ने कराई मामले की जांच।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,30 जनवरी 2023

जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।इस बार डीईओ साहब ने बिना जांचे एक ऐसे व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति दे दी जिसके परिवार में पूर्व से ही कोई दूसरा सदस्य शासकीय नौकरी में पदस्थ है।शासन के नियमानुसार परिवार में यदि कोई सदस्य पूर्व से शासकीय नौकरी में है तो परिवार के दूसरे सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती लेकिन यहां जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किया गया नियुक्ति आदेश सारे नियम कायदों को दरकिनार करता नजर आ रहा है।इससे न केवल शासन को नुकसान हो रहा है बल्कि अनुकंपा नियुक्ति में हुई अनियमितता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय बैजनाथ राम सहायक ग्रेड 2 हाई स्कूल सिटोंगा में पदस्थ थे। वर्ष 2021 में इनका निधन हो गया। जिसके बाद 4 फरवरी 2022 को उनके दूसरे बेटे प्रेम कुमार राम को सहायक ग्रेड 3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई जबकि परिवार में एक पुत्र मनकुमार राम कार्यालय कलेक्टर आदिम जाति कल्याण शाखा के नियुक्ति आदेश पत्र क्रमांक 4693 दिनांक 23 जनवरी 2013 के अनुसार वर्ष 2013 से नियमित भृत्य के पद पर शासकीय सेवा में कार्यरत है।

जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र क्रमांक 9952 दिनांक 4 फरवरी 2022 के अनुसार प्रेम कुमार राम को अनुकंपा नियुक्ति देते हुए  शाउमा भुड़केला में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ किया गया है जहां वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 04 फरवरी 2022 को डीईओ जेके प्रसाद के द्वारा दी गई है।

वहीं प्रेम कुमार के भाई मन कुमार राम पूर्व माध्यमिक शाला तालासिली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर से भी मामले की शिकायत की गई है जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा मामले की जांच कराई गई है और प्रथम दृष्टया  अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता सामने आई है।हांलाकि अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि 04 फरवरी 2022 को उनके ही हस्ताक्षर से यह पत्र जारी हुआ है।उन्होंने कहा कि परिवार में यदि कोई शासकीय नौकरी में है तो उनके परिवार के अन्य सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती।नियुक्ति से पूर्व जांच न होने की बात उन्होंने कही है।अब मामले में जांच की बात वे कह रहे हैं।

बड़ा सवाल यह है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने पहले यह जांच क्यों नहीं की।लगभग 1 वर्ष से शासन को नुकसान हो रहा है।वहीं नियम कायदों को दरकिनार करते हुए अनुकंपा नियुक्ति देना जिम्मेदार अधिकारियों के साथ नियुक्तिदल पर भी सवालिया निशान खड़े करता है।

बहरहाल मामले में अब देखना होगा कि शासन व जिला प्रशासन उक्त मामले में दोषियों के विरुद्ध क्या कार्यवाही करती है।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब