... खबर पत्रवार्ता : राष्ट्रीय कवि संगम की जशपुर इकाई का हुआ पुनर्गठन,संभागीय संयोजक ने की घोषणा,जशपुर जिले में साहित्य की विधा को मिलेगी नई पहचान,

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : राष्ट्रीय कवि संगम की जशपुर इकाई का हुआ पुनर्गठन,संभागीय संयोजक ने की घोषणा,जशपुर जिले में साहित्य की विधा को मिलेगी नई पहचान,

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,07 मई 2022

By योगेश थवाईत

साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय संगठन राष्ट्रीय कवि संगम का विस्तार करते हुए जशपुर इकाई का पुनर्गठन करते हुए संभागीय संयोजक राजेश पांडेय"अब्र" के द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।उल्लेखनीय है कि संभागीय संगठन के समक्ष जशपुर जिले की नई कार्यकरिणी के लिए नाम प्रस्तावित किए गए थे।जिसके अनुसार प्रस्तावित नामों का अनुमोदन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

बीते कई वर्षों से संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय कवि संगम के माध्यम से जशपुर जिले की साहित्यिक विधा को नया आयाम देते हुए सभी कवियों,लेखकों व साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का उत्तम कार्य किया है।सतत काव्य संगोष्ठी व अन्य रचनात्मक कार्यों से संगठन की जिम्मेदारी बढ़ने के साथ संभागीय मंच ने जशपुर जिले की इकाई का विस्तार किया है।

राष्ट्रीय कवि संगम जशपुर इकाई की नई कार्यकारिणी

संरक्षक मंडल

डॉ सतीश देशपांडे निर्विकल्प

डॉ मिथलेश पाठक

श्री संजय पाठक

श्रीमती शुभा मिश्रा

श्री अनिल सिंह

संयोजक-श्री मिलन मलरिहा

अध्यक्ष-श्री पुष्पेंद्रशुक्ला"पुष्पराज"

उपाध्यक्ष-श्रीमती अनिता गुप्ता

सचिव-श्री राजेंद्र प्रेमी"सरस"

सहसचिव-श्रीजगबन्धु राम यादव"डमरू"

कोषाध्यक्ष-श्रीमती सरस्वती चौहान

सहकोषाध्यक्ष-सुश्री गीतांजलि सिंह

मीडिया प्रभारी-श्री राजेश जैन,योगेश थवाईत

सलाहकार मण्डल

श्री मन्नवर अशरफी

श्री अनंत कुमार सिंह

श्रीमती गायत्री आलोक स्वर्णकार

श्री अरविंद कुमार सोनी

श्री मुकेश चौहान

सुश्री सरिता लहरे

श्री तेजराम नायक

श्री नीलकमल यादव

राष्ट्रीय कवि संगम के संभागीय संयोजक राजेश पाण्डेय "अब्र" ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य के निर्वहन का संकल्प लिया है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट