... खबर पत्रवार्ता : आत्मानंद स्कुल के अधूरे काम को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश,तहसीलदार पहुंचे मौके पर,लिया जायजा,नवनिर्मित लैब में दिखी कमी,तत्काल सुधार करने का दिया निर्देश। ..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : आत्मानंद स्कुल के अधूरे काम को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश,तहसीलदार पहुंचे मौके पर,लिया जायजा,नवनिर्मित लैब में दिखी कमी,तत्काल सुधार करने का दिया निर्देश। ..

 


पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,24 मई 2022 

BY  प्रदीप ठाकुर

नए शिक्षा सत्र से पहले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करने की कवायद शुरु  हो गई है।पत्थलगांव के तहसीलदार ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को  हुए तत्काल निर्माण कार्य पूरा किये जाने का निर्देश दिया है।

तहसीलदार रामराज सिंह ने मंगलवार को पत्थलगांव स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।नवनिर्मित भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान लैब के स्मार्ट और सुसज्जित स्वरूप के अवलोकन में कमियां दिखने पर उन्होंने इसमें आवश्यक सुधार का निर्देश दिया है।

तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी, किचन सहित कई क्लास रूम का अवलोकन किया और प्राचार्य से विद्यर्थियां और शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में जल्द से जल्द पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए।  तहसीलदार ने इस अवसर पर संबंधित निर्माण एजेंसी के इंजीनियर को मौके पर बुलाकर अन्य आवश्यक कार्य कराने संबंधी निर्देश भी दिया है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट