... आयोजन : धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती,ब्राम्हण सभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा,नगर हुआ भक्तिमय।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

आयोजन : धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती,ब्राम्हण सभा ने निकाली भव्य शोभायात्रा,नगर हुआ भक्तिमय।

 


पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,03 मई 2022 

BY  प्रदीप ठाकुर 

भगवान परशुराम जयंती पर श्री ब्राह्मण सभा पत्थलगाँव की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के जयघोष के साथ सत्यनारायण मंदिर  से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए पुनः सत्यनारायण मंदिर पंहुची।उक्त अवसर पर शोभायात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी प्रदर्शित की गई। शहर से निकली इस शोभायात्रा का शहर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व शहर के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा जगह-जगह ठंडे मीठे जल की व्यवस्था की गई । शोभायात्रा में झांकियां सजाई गईं व डीजे की मधुर धुन के साथ सभी ने हाथों में ध्वज लेकर झांकी को जीवंत कर दिया।

भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आज सुबह से ही सत्यनारायण मंदिर मे पुजा अर्चना के साथ भंडारे की व्यवस्था की गई जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।उक्त आयोजन में अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अंकित शर्मा,अनुतोष शर्मा,वीरेंद्र तिवारी,सुनील शर्मा,हेमन्त तिवारी, आकाश शर्मा,अमन शर्मा,गुलशन पांडे, आशीष देवता  ने खासा सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब