... ब्रेकिंग होली जशपुर : लगातार दूसरे दिन भी दिखा लोगों में उत्साह,महिलाएं बच्चे बूढ़े आज भी रंगों से हुए सराबोर,अबीर गुलाल के साथ ढोल,डीजे की धुन में थिरकते दिखे लोग,जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही होली,पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था,पुलिस परिवार भी खेलेंगे होली।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग होली जशपुर : लगातार दूसरे दिन भी दिखा लोगों में उत्साह,महिलाएं बच्चे बूढ़े आज भी रंगों से हुए सराबोर,अबीर गुलाल के साथ ढोल,डीजे की धुन में थिरकते दिखे लोग,जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही होली,पुलिस ने की चाक चौबंद व्यवस्था,पुलिस परिवार भी खेलेंगे होली।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,19 मार्च 2022

BY योगेश थवाईत

जशपुर जिले में होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।कोरोना संक्रमण के बाद पूरी आजादी के साथ होली का रंग लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।महिलाएं,बच्चे व बूढ़े सभी इसको लेकर खासे उत्साहित हैं।होली के दूसरे दिन भी कई जगहों पर होली का माहौल देखा जा रहा है।

देखिए वीडियो

उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को रात्रि 1 बजे के बाद होलिका दहन  की अगली सुबह लोगों ने होली खेली वहीं झारखंड,बिहार समेत अन्य राज्यों में आज होली मनाई जा रही है।वहीं कई जगहों पर 17 मार्च को रात्रि 9 बजे होलिका दहन किया गया और 18 की सुबह होली खेली गई।

शुक्रवार को होली मनाने के बाद लगातार शनिवार और रविवार की  छुट्टी होने से इस बार होली का त्यौहार लंबा चल रहा है।लोग पिछले तीन सालों से पाबंदी के साथ होली का त्योहार मना रहे थे वहीं इस बार खुली छूट के साथ लोग जमकर होली का मजा ले रहे हैं।

जशपुर समेत बगीचा,कांसाबेल, पत्थलगांव के ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग होली का त्यौहार मना रहे हैं।

इस बार लगातार 3 दिनों तक होली का माहौल बना रहेगा।लिहाजा पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है।हांलाकि 18 मार्च को सभी जगहों पर रंगों की होली मनाई जा चुकी है।जिसके बाद 19 मार्च को पुलिस परिवार के द्वारा होली खेली जाती है।जिले में शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार मनाया गया जिसके लिए जशपुर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था रखी हुई थी।

आज जिले के पुलिस परिवार भी होली मनाने को उत्सुक नजर आ रहे हैं।हांलाकि अब तक सभी पुलिस पार्टी की ड्यूटी यथावत है।इसके बाद भी उन्हें आला अधिकारियों के आदेश का इंतजार है ताकि वे भी होली का पर्व अपने परिवार इष्ट मित्रों के साथ मना सकें।

फिलहाल होली के रंग में हर कोई सराबोर है।जशपुर जिले के कई इलाकों में आज भी लोग धूमधाम से होली का त्यौहार मना रहे हैं।

Video


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब