... CRIME : युवती को शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध दर्ज था 376 का मामला ......?


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

CRIME : युवती को शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के विरुद्ध दर्ज था 376 का मामला ......?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,05 जनवरी 2021

युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर  गिरफ्तार कर लिया है,थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 06/2022 धारा 376 (2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  दिनांक 04.01.2022 को  प्रार्थिया थाना कुनकुरी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका वर्ष 2019 में सुनील राम निवासी चरईडांड़ से परिचय हुआ। सुनील राम द्वारा प्रार्थिया को प्यार करता हूं और शादी करूंगा कहकर अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी सुनील राम के विरूद्ध धारा 376 (2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की लगातार पता-तलाश दौरान घेराबंदी कर आरोपी सुनील राम को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। 

थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा ने बताया कि आरोपी सुनील राम उम्र 22 वर्ष निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 05.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि बैजंती किण्डो, आर. विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत