... BIG ब्रेकिंग : "ढाई साल में भूपेश सरकार" की बड़ी "प्रशासनिक सर्जरी" ,29 IAS अधिकारियों का तबादला,जनसंपर्क की कमान सम्हालने वाले तारण सिन्हा को बनाया गया राजनांदगांव कलेक्टर तो रानू साहू को कोरबा की कमान,डॉ एस भारती दासन CM के विशेष सचिव होंगे,देखें किसे मिली कहाँ की कमान...

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

BIG ब्रेकिंग : "ढाई साल में भूपेश सरकार" की बड़ी "प्रशासनिक सर्जरी" ,29 IAS अधिकारियों का तबादला,जनसंपर्क की कमान सम्हालने वाले तारण सिन्हा को बनाया गया राजनांदगांव कलेक्टर तो रानू साहू को कोरबा की कमान,डॉ एस भारती दासन CM के विशेष सचिव होंगे,देखें किसे मिली कहाँ की कमान...

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,06 जून 2021

भूपेश सरकार ने शनिवार को देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल के तकरीबन आधा समय बिताने वाले अधिकारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है।जो चर्चा का विषय बना हुआ है ढाई साल से जनसंपर्क की कमान संभाल रहे सौम्य तथा सरल छवि के अफसर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का नया कलेक्टर बनाया गया तो वही मुख्यमंत्री के गुड बुक के अफसर डॉ एस भारतीयदासन को तकरीबन ढाई साल की कलेक्ट्री के बाद मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ जनसंपर्क की कमान भी सौंपी गई है।

वही तेजतर्रार अफसर के रूप में चर्चित सौरभ कुमार को राजधानी रायपुर का नया डीएम बनाया गया।इधर लंबी कलेक्ट्री के बाद किरण कौशल को संचालक खाद्य आपूर्ति निगम तथा मार्कफेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं रानू साहू को नई जिम्मेदारी देते हुए कोरबा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में श्याम धावडे कोरिया जिला के नए कलेक्टर होंगे।ऐलमा को धमतरी जिले का कलेक्टर बनाया गया है।पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जय प्रकाश मौर्य को संचालक भूमि एवं खनिकर्म के साथ खनिज विकास निगम तथा नगर निवेश की जिम्मेदारी दी गई है।भास्कर विलास संदीपन बेमेतरा के नए कलेक्टर बनाए गए हैं।जितेंद्र शुक्ला को जांजगीर-चांपा की कमान सौंपी गई है। तायल को संयुक्त सचिव कृषि विभाग के साथ संचालक मंडी बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

समीर बिश्नोई को वाणिज्य कर की जवाबदारी दी गई है। इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2012 बैच के अफ़सर अजीत बंसल को मुंगेली जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। 2013 बैच के अफसर इंद्रजीत एस चंद्रपाल को बलरामपुर जिले की जवाबदारी सौंपी गई है।

रीना चौधरी जिला CEO बस्तर बनाई गई हैं।आईएएस कुलदीप शर्मा को कोरबा नगर निगम के नए कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है।पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार प्रभात मलिक रायपुर नगर निगम के आयुक्त बनाए गए हैं।जयवर्धन को रायगढ़ नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका महोबिया को जिला पंचायत धमतरी का नया सीईओ बनाया गया है। पीएस ध्रुप को मंत्रालय में अटैच किया गया है।सतनारायण राठौर को फर्म एवं सोसायटी की जिम्मेदारी दी गई है। हिमशिखर गुप्ता को अब सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति परिवहन विभाग आयुक्त परिवहन आयुक्त उपभोक्ता का प्रभार सौंपा गया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसर का भी तबादला

पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार कमलप्रीत सिंह को सचिव स्कूल शिक्षा विभाग सामान्य प्रशासन विभाग आयुक्त लोक शिक्षण एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का भी तबादला किया गया है।रेणुका श्रीवास्तव सीईओ जिला पंचायत बालोद बनाई गई है। आशुतोष पांडे को नगर निगम रायगढ़ से स्थानांतरित कर उप सचिव श्रम की जिम्मेदारी दी गई है। लोकेश कुमार राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ बनाए गए हैं। संयुक्त कलेक्टर संदीप अग्रवाल को सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद की जिम्मेदारी दी गई।







Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब