कुनकुरी,टीम पत्रवार्ता,13 फ़रवरी 2020
जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के महुआटोली जयकारी मार्ग पर लोधमा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।ट्रक में लोहे का चादर लोड है।मोटर सायकल सवार अब भी ट्रक के नीचे दबे हए हैं।कुनकुरी पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी के नीचे दबे लाश को निकालने का प्रयास कर रही है।
कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना लगभग 7 बजे शाम की है।प्राथमिक शाला लोधमा के सामने दुर्घटना हुई है।बताया जा रहा है कि मोटर सायकल सवार ट्रक क्रमांक आरजे 05जीबी 1357 में जा घुसे और मौके पर उनकी मौत हो गई है।घुईटांगर निवासी एक गंभीर रूप से घायल है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया है।मृतक केराडीह निवासी जागेश्वर 55 वर्ष एवं उसका बेटा बिराज 22 वर्ष बताया जा रहा है।
कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है वहीँ क्रेन मंगाकर लाश को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।स्थानीय लोग मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
0 Comments