... दुःखद खबर : " कुनकुरी विधायक यूडी मिंज" को "पितृशोक",बिलासपुर में इलाज के दौरान हुआ निधन

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

दुःखद खबर : " कुनकुरी विधायक यूडी मिंज" को "पितृशोक",बिलासपुर में इलाज के दौरान हुआ निधन


कुनकुरी,टीम पत्रवार्ता,22 सितंबर 2019

जशपुर जिले के कुनकुरी विधायक उत्तमदान मिंज के पिता श्री अभयदान मिंज का आकस्मिक निधन हो गया है।वे लगभग 85वर्ष के रिटायर्ड जज थे।

मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता स्वास्थ्यगत कारणों से रांची में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।इस दौरान कल उन्हें बिलासपुर लाया गया था।जहां ईलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।फिलहाल पूरा परिवार बिलासपुर में उनके साथ है।

पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार आज उनके पार्थिव शरीर को बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा उनके गृह ग्राम जोकारी लाया जाएगा।फिलहाल पूरे जशपुर जिले में शोक की लहर है।उन्होंने अपने जीवन काल मे कई जन संघर्ष के कार्यों में महति भूमिका निभाई थी।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही विधायक यूडी मिंज के छोटे भाई का निधन हुआ था।इस शोक से वे उबर भी नहीं पाए थे कि उनके परिवार में पुनः दुःखद घटना हो गई।नगरवासियों,परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबल प्रदान करते हुए संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब