... बिग ब्रेकिंग: बावन परियों से इश्क लड़ाते 10 पकड़ाए, डेढ़ लाख नगद जब्त.. पुलिस की बड़ी कार्रवाई..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


बिग ब्रेकिंग: बावन परियों से इश्क लड़ाते 10 पकड़ाए, डेढ़ लाख नगद जब्त.. पुलिस की बड़ी कार्रवाई..





बिलासपुर,24अगस्त2019(पत्रवार्ता) पुलिस ने एकबार फिर जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई की है। 10 जुआरी जुआ खेलते पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिनसे डेढ़ लाख रुपये नगद जब्त हुआ है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली, कि सरकंडा थाना क्षेत्र के गतौरी में बड़े पैमाने मे जुआ का फड़ जमा हुआ है। सूचना पर सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने टीम के साथ घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी, जहाँ खेत मे जुआ खेल रहे 10 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये नगद जब्त किया गया है। 


पकड़े गए आरोपियों में कुलदीप सिंह ठाकुर पौंसरा, अजय मनहर आदर्श नगर सिरगिट्टी,दिनेस्वर सिंह पौंसरा, संतोष राजपूत ज्योति विहार सरकंडा, सहबाग अली रतनपुर, प्रदीप सिंह पौंसरा, हरीश वर्मा जलसो, दिनेश कुमार कुर्रे घोंघाडीह, देवेन्द्र सिंह नेहरू नगर और योगेंद्र मिश्रा राजकिशोर नगर शामिल है। 



Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट