... Breaking: भाजयुमो नेता आदित्य तिवारी की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया मामला दर्ज..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Breaking: भाजयुमो नेता आदित्य तिवारी की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया मामला दर्ज..




बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) सत्ता जाने के बाद भी भाजपा के छुटभैया नेताओं की खुमारी नहीं उतरी है, वो गुंडागर्दी करने पर आमादा हैं। एक मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने पश्चिम मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ धारा 294,323,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी व्यवसायी भरत बजाज का बिलासपुर निवासी पियुष देसाई,संचालक किशोर इंटरप्राईजेस से लम्बे समय से पैसे का लेनदेन है। भरत बजाज इस सिलसिले में बिलासपुर आये हुए थे। लेकिन पीयूष देसाई उन्हें पैसे देने से लगातार इनकार कर रहा था।

इस दौरान भरत बजाज ने पैसे न मिलने तक यहीं रुकने की बात कही। लेकिन इस बीच पीयूष देसाई का दोस्त पश्चिम मंडल का भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य तिवारी अपने साथियों के मौके पर पहुँच गया और उसने अपने ओहदे का धौस दिखाते हुए भरज बजाज के साथ जमकर मारपीट कर दिया। 

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य ने ईंट से भरत पर हमला किया, जिससे भरत का सर में चोट आयी है। 

मामले में भरत बजाज के रिपोर्ट पर सिरगिट्टी पुलिस ने भाजपा नेता आदित्य तिवारी व उनके साथियों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट