... Big Breaking: आरक्षक ने अपने दो साथी कांस्टेबलों पर बरसाई गोली, मौके पर मौत..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Big Breaking: आरक्षक ने अपने दो साथी कांस्टेबलों पर बरसाई गोली, मौके पर मौत..



बीजापुर(पत्रवार्ता.कॉम) बीजापुर में एक आरक्षक द्वारा अपने दो साथीयों पर सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने की खबर है। दोनों कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गयी है। 


घटना नैमेड थाऩा क्षेत्र का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है, वहीं आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है सभी जवान मिंगाछल स्थित CAF कैम्प में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आरक्षक संजय निषाद का दोनों आरक्षक संजय भास्कर निवासी पेंडरीखुर्द पंडरिया और सुरेंद्र साहू निवासी लोहरसी, शिवरीनारायण से लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी विवाद की वजह से कांस्टेबल ने अपने दोनों साथियों को गोलियों से छलनी कर दिया। ये पूरी वारदात उसने अपने सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दिया।  बताया जा रहा है कि दोनों जवानों पर 6-7 राउंड गोलियां चली है।

घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है। इधर पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरक्षक से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "स्कूटी दीदी" बनीं आत्मनिर्भर भारत की मिसाल — एनु के जज़्बे को मुख्यमंत्री ने सराहा।