... Election loksabha: छत्तीसगढ़ की जनता ने भी मौजूदा सरकार को नकार दिया।किसे कितना मिला..?किसने फतह हासिल की...?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

Election loksabha: छत्तीसगढ़ की जनता ने भी मौजूदा सरकार को नकार दिया।किसे कितना मिला..?किसने फतह हासिल की...?




रायपुर(पत्रवार्ता) लोकसभा 2019 में छत्तीसगढ़ की जनता ने जो जनादेश दिया हैं वह छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार के लिए बेहद चिंता का विषय है।

वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम ने आला कमान के माथों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

विधानसभा चुनाव के विपरीत परिणाम ने एक बार फिर से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

हांलाकि देश मे लहर थी मोदी की चिंतन था राष्ट्रवाद का जिसे सर्वोपरि मानते हुए एक बड़ा जनादेश सामने आया है।

बात करें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों के चुनाव परिणामों की तो यहाँ 9 सीट बीजेपी के खाते में आई है वहीं 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई है।

रायपुर में भाजपा के सुनील कुमार सोनी-जीते 
बीजेपी 837902 मत (60.01%)
कांग्रेस के प्रमोद दुबे 489664 (35.07%)-हारे
                                              
बिलासपुर में भाजपा के अरुण  साव -जीते 
बीजेपी 634559 (52.47%) 
कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव 492796 (40.75%) हारे

दुर्ग में भाजपा के विजय बघेल जीते 
बीजेपी 849374 (61.02%)
कांग्रेस से प्रतिमा चन्द्राकर 457396 (32.86%)हारी                                               
राजनांदगांव में भाजपा के संतोष पांडेय जीते
बीजेपी 662387 (50.68%)
कांग्रेस के भोलाराम साहू 550421 (42.11%)हारे                           
जांजगीर चाम्पा में भाजपा के गुहा राम अजगले जीते 
बीजेपी 572790(45.91%)
कांग्रेस के रवि भारद्वाज 489535 (39.24%) हारे

महासमुन्द में भाजपा के चुन्नीलाल साहू जीते
बीजेपी 615633 (50.41%)
कांग्रेस के धनेन्द्र साहू 525382 (43.06%)हारे                                   
रायगढ़ सीट से भाजपा की गोमती साय जीतीं
बीजेपी 658335 (48.76%)
कांग्रेस के लालजीत राठिया 592308 (43.87%) हारे

सरगुजा सीट से भाजपा की रेणुका सिंह जीतीं 
बीजेपी 663711 (51.82%) 
कांग्रेस के  खेलसाय सिंह 505838 (39.5%) हारे

कांकेर में भाजपा के मोहन मंडावी जीते 
बीजेपी 546233 (47.12%)
कांग्रेस के विरेश ठाकुर 539319 (46.53)हारे                                                    
जिन दो सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। उनमें बस्तर से कांग्रेस के दीपक बैज हैं।जिन्होंने 402527 (44.1%) मत हासिल किए और भाजपा के बैदूराम कश्यप 363545 (39.83%) को हराया।

कोरबा से कांग्रेस  की ज्योत्सना चरणदास महंत ने 523410 (46.03%) मत प्राप्त किये और भाजपा के ज्योति नंद दुबे  497061 (43.72%) को पराजित किया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब