... बड़ी खबर- इंस्पेक्टर पत्नी ने पति को मारी गोली, हालत गम्भीर, ये थी वजह..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


बड़ी खबर- इंस्पेक्टर पत्नी ने पति को मारी गोली, हालत गम्भीर, ये थी वजह..


रायपुर(पत्रवार्ता.कॉम) भाटापारा रेलवे स्टेशन में पदस्थ आरपीएफ की एक महिला इंस्पेक्टर ने अपने पति को गोली मार दी। घायल दीपक श्रीवास्तव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला एसआई को उसके पति ने किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी महिला ने पति पर गोलियां चला दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला एसआई सुनीता मिंज और आरपीएफ में ही इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव के बीच प्रेम संबंध था और कुछ समय पहले दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों अलग-अलग जगह पदस्थ थे।


बताया जा रहा है कि इसी बीच सुनीता का किसी और के साथ प्रेम संबंध हो गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में दीपक ने देख लिया। इसी बीच सुनीता ने उसे गोली मार दी। दीपक को दो गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल का बयान अभी दर्ज नहीं हो पाया है। बयान दर्ज होने पर ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने फिलहाल आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट