रायपुर(पत्रवार्ता) छतीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार के बनते ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
गौरतलब है कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश के समस्त पदाधिकारी इस बैठक मै मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रदेश संगठन की यह अहम बैठक है।जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिये रायशुमारी की गई।
कांग्रेस पार्टी लोकसभा में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।प्रदेश के पदाधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है।
वर्त्तमान में विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के लिये प्रदेश पदाधिकारियों की सराहाना की गई वहीं कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कार्य करने का आह्वान किया गया।
जशपुर जिले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शेखर त्रिपाठी उक्त बैठक में मौजूद रहे उन्होंने बताया की इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य लोकसभा चुनाव की तैयारी है।
0 Comments