... श्री गुरुनानक देव महराज के 550वें प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन, स्वावलंबी महिलाओं का सम्मान व श्री गुरु के उपदेशों का होगा बखान.

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

श्री गुरुनानक देव महराज के 550वें प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन, स्वावलंबी महिलाओं का सम्मान व श्री गुरु के उपदेशों का होगा बखान.


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)श्री गुरु नानक देव महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व पर की तैयारियां जोरों पर है। इस दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी उनके उपदेश का बखान विभिन्न समाज के वक्ताओं द्वारा किया जाएगा। साथ ही इस दौरान स्वावलंबी महिलाओं का पंजाबी समाज व बुधवारी व्यापारी संघ सम्मान भी करेगा। कार्यक्रम में खास तौर पर मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी, पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ एच शेख, रेलवे जीएम श्री सुनील सिंह सोईन व महापौर किशोर राय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इसे लेकर शहर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधको की बैठक हुई। इसमें पर्व आयोजन के लिए संयुक्त कमेटी बनाई गई। यह कमेटी धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेगी। 

गुरु सिंध सभा के संयोजक लखन वाधवानी व नितिन छाबड़ा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रत्येक माह अलग - अलग गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कीर्तन, कथा वाचन, सेमिनार, गुरु नानक देव साहेब की जीवनी से संबंधित हिंदी व पंजाबी किताबों का वितरण किया जाएगा। वहीं शहर के आसपास के गुरुद्वारों को भी इस आयोजन में शामिल किया जाएगा इसके लिए एक विशेष कमेटी का गठन भी किया गया है। इस दौरान स्वावलंबी महिलाओं का पंजाबी समाज व बुधवारी व्यापारी संघ सम्मान भी करेगा। कार्यक्रम पश्चात भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था कमेटी द्वारा की गयी है। 

कार्यक्रम दिनांक - 06.10.18, स्थान -यश पैलेस, समय - 6:30 शाम।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब