... CM VISIT :-प्रदेश के मुख्यमंत्री का बगीचा दौरा कल,अटल विकास यात्रा के दौरान आम सभा को करेंगे संबोधित,करेंगे 122 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

CM VISIT :-प्रदेश के मुख्यमंत्री का बगीचा दौरा कल,अटल विकास यात्रा के दौरान आम सभा को करेंगे संबोधित,करेंगे 122 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन


जशपुरनगर(पत्रवार्ता.कॉम) मुख्यमत्री डॉ रमन सिंह अटल विकास यात्रा के दौरान 06 सितम्बर को बगीचा में आम सभा को संबोधित करेंगे।जिसके लिए बगीचा में चाक चौबंद व्यवस्था के साथ कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

एक नजर विकास कार्यों पर  

विकास यात्रा 2018 के तहत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में आयोजित आमसभा में 6 सितम्बर को

122.0241 करोड़ रूपये के 345 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन। 

हितग्राही मूलक योजनाओं में 46901 हितग्राहियों को 16.211 करोंड़ रूपये की विभिन्न सामग्रियों समेत चेक का वितरण ।  

 5 प्रमुख कार्यों का लोकार्पण।

  • 16.180 करोड़ लागत के 132/33 के.व्ही. उप केन्द्र खुटेरा ।
  •  3.620 करोड़ लागत से बगीचा के डोड़की नदी में साहीडांड एनीकट।
  •  2.810 करोड़ की लागत से घुघरी नदी में पोंगरो एनीकट।
  •  2.709 करोड़ की लागत से लावा नदी में 55.26 मी. स्पाॅन का वृहद पुल।
  •  2.630 करोड़ की लागत से रनपुर में  33/11 के.व्ही का उपकेन्द्र के कार्य ।

मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा जशपुर आमसभा में 65.982 करोड़ रूपये के 61 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

 5 प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन। 

  • 15.100 करोड़ लागत के समडमा एनीकट के कार्य।
  • 14.570 करोड़ लागत से 500 सीटर बालक-बालिका छात्रावास भवन निर्माण।
  • 7.520 करोड़ की लागत से चड़िया एनीकट निर्माण।
  • 2.830 करोड़ की लागत से कुनकुरी में इंडोर स्टेडियम का निर्माण 
  • 2.120 करोड़ की लागत से 100 सीटर पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम के निर्माण कार्य शामिल । 

इस दौरान बगीचा मे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कर कमलों से शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत् समस्त जिले में कुल 46901 हितग्राहियों को 16.211 करोड़ रूपये की विभिन्न सामग्रियों तथा धनादेश का वितरण किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री द्वारा 41737 हितग्राहियों को 15.789 करोड़ का तेन्दुपत्ता बोनस।
  • उज्ज्वला योजना के तहत् 5000 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण।
  • श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत् 36 हितग्राहियों को  0.012 करोड़ की लागत से सायकल,औजार 
  • एवं अन्य सामग्री का वितरण।
  •  128 हितग्राहियों को 0़.410 करोड़ की लागत के विभिन्न योजनाओं से लाभ प्रदान किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब