... BREAKING NEWS:- जोगी कांग्रेस में तोड़फोड़,जशपुर कांग्रेस में शामिल हुए जोगी कार्यकर्ता।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BREAKING NEWS:- जोगी कांग्रेस में तोड़फोड़,जशपुर कांग्रेस में शामिल हुए जोगी कार्यकर्ता।



जशपुर(पत्रवार्ता. कॉम) जिले में तीसरी बड़ी शक्ति के रुप मे उभर रहे छत्तीशगढ़ जनता कॉंग्रेस (जे) को गहरा झटका लगा है।यहां 15 कार्यकर्ताओं ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

दरअसल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रयाल समेत कांगेस पदाधिकारियों की उपाथिति में संजीत तिर्की, शोएब खान समेत दर्जनों जोगी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।कांग्रेस में प्रवेश करने वाले युवा नेताओं ने बताया कि कांग्रेस नेता हीरू राम निकुंज,शैलेश प्रताप सिंह व पवन अग्रवाल समेत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से उन्होंने कांग्रेस में प्रवेश किया है।

फिलहाल जनता कांग्रेस का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।जिला कांग्रेस प्रवक्ता सूरज चौरसिया में बताया कि जोगी कांग्रेस की कोई ठोस नीति नहीं है वहीं पार्टी संगठन भी मजबुत नहीं है इसका सीधा प्रमाण है कि जोगी कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी की पत्नी डॉ रेणु ने अब तक उनके पति की पार्टी को जॉइन नहीं किया।जब घर के लोग ही पार्टी में नहीं जुड़े तो और किसी से अपेक्षा करना भी बेमानी होगी।

फिलहाल जशपुर समेत पूरे प्रदेश में लोग जोगी कांगेस छोड़कर कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।इससे कहीं न कहीं जोगी कांग्रेस को खासा नुकसान होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट