... आजादी सही मायने में तभी है जब आम जनता को उसका पूरा अधिकार मिले - सरदार जसबीर

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


आजादी सही मायने में तभी है जब आम जनता को उसका पूरा अधिकार मिले - सरदार जसबीर


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) आम आदमी पार्टी की बिल्हा इकाई ने स्वतंत्रता दिवस को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। इस मौके पर हरदी (हिर्री) में दिव्यांग श्रीमति सतबाई व रोहराकला में दुग्ध बेचने वाले दुकल्हा यादव ने ध्वजारोहण किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में इस दौरान उपस्थित रहे। 

बिल्हा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंह ने क्षेत्र व देशवासियों को स्वतंत्रता पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी सही मायने में तभी है जब आम जनता को उसका पूरा अधिकार मिले। उन्होंने दिल्ली में आप सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार आम जनता को उसके सभी मूलभूत अधिकार मुहैया करा रही है। बिल्हा क्षेत्र में भी पार्टी क्षेत्रवासियों के अधिकारों के लिए लगातार लड़ाई लड़ रही है। सिंह ने बताया कि आम आदमी को उसके अधिकारों को दिलाना ही पार्टी की मूल भावना है। 

इस अवसर पर बिल्हा विधानसभा के आप कार्यकर्ता संजय श्रीवास, गुलाम गौस रवि यादव सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।