... संसाधनों के अभाव में जूझने वाले अपने मेहनत के दम पर कर आये दिल्ली की हवाई यात्रा।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

संसाधनों के अभाव में जूझने वाले अपने मेहनत के दम पर कर आये दिल्ली की हवाई यात्रा।


जशपुर(पत्रवार्ता.कॉम) बीते दिनों जिले के एक स्कुल में छतरी खोलकर क्लास रुम में छत से टपकते पानी के बीच पढ़ रहे बच्चों को आपने देखा होगा।यह जिले की प्रसाशनिक उदासीनता है कि लगभग 8 माह पहले मरम्मत की राशि रिलीज होने के बाद भी बच्चों को उन्नत व सुसज्जित क्लास रुम प्रशासन द्वारा नहीं दिया जा सका।वहीं दूसरी ओर इसी जिले में इसी अभाव के बीच मेहनत से सफलता हासिल कर छात्रों ने अपने जज्बे से हवाई यात्रा का सफ़र तय किया और दिल्ली घूम आये।  

यहाँ खबर दूसरी है जिले के कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हवाई यात्रा कराने का वादा किया था।अब बच्चों ने मेहनत की जशपुर का नाम रोशन किया तो वादा पूरा करना भी जरुरी है।बच्चों की हौसला अफजाई के लिए प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र महेश्वरी साय,त्रिभुषण डनसेना,प्रकाश कश्यप एवं आईआईटी में प्रवेश हेतु चयनित छात्र युगराज पैंकरा,छात्रा रेणु पैंकरा,देवकी देवी,अदिती उराॅव को कलेक्टर डाॅ प्रियंका शुक्ला द्वारा हवाई जहाज से भ्रमण के लिए दिल्ली भेजा गया।     

संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी 18 जुलाई को शिक्षक दिलीप सिंह व विशाल पाण्डेय के साथ विद्यार्थी दिल्ली रवाना हुए। जहाँ ऐतिहासिक स्थल,एम्स,आईआईटी,लाल किला, कुतुब मिनार,जामा मस्जिद,राष्ट्रपति भवन आदि का भ्रमण किया एवं राज्य सभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
  
छात्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि भारत सरकार के मंत्री सुरेश प्रभु के सचिव डाॅ रोहित यादव आईएएस के सौजन्य से सभी को किंगडम आॅफ ड्रीम शो देखने का अवसर भी मिला।युगराज पैंकरा ने बताया कि जिले के सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात हुई।मंत्री महोदय द्वारा दल के लिए राष्ट्रपति भवन एवं राज्य सभा भ्रमण हेतु समुचित व्यवस्था करवाई गई।विद्यार्थी कहते है कि जिला कलेक्टर मैम के कारण ही उन्हें हवाई मार्ग से दिल्ली भ्रमण का सुअवसर प्राप्त हुआ जिसे वे जीवन में कभी नहीं भूल सकते है यह उन सभी के लिए एक अकल्पनीय उपलब्धि है। 

बात दिल्ली तक पंहुची है तो यह वीडियो देखना आपके लिए बेहद जरुरी है जहाँ की सरकार ने शिक्षा के लिए बहुत कुछ किया है जिसे देखकर आपको भी कुछ अच्छा करने का मन हो जाये और यहाँ के बच्चों को भी सुसज्जित क्लास रूम के साथ अच्छी शिक्षा मिल सके। 

         
==========================
        ये भी देखिये 

        

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब