... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ, कहा – “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे”

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ, कहा – “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे”

 

जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 11 जुलाई 2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में आज विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय उपस्थित रहीं। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक एवं मिठाई से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने उद्बोधन में श्रीमती साय ने कहा, "राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।" उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए सरस्वती साइकिल योजना को बालिकाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, तथा छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग जैसे नवाचारों के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक रूप दे रही है। उन्होंने विद्यालय में किए गए पौधरोपण की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण जागरूकता का प्रेरणास्रोत बताया।

इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, तहसीलदार राहुल कौशिक, नायब तहसीलदार राजेश यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण, पालक व सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को प्रेरणादायी एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण बताया।


टीम पत्रवार्ता | जशपुर

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट