... खबर पत्रवार्ता : पत्थलगांव विधानसभा में विधायक गोमती साय का आत्मिक भव्य स्वागत,ग्रामीण मण्डल में गाजे बाजे के साथ निकाला गया विजय जुलूस

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : पत्थलगांव विधानसभा में विधायक गोमती साय का आत्मिक भव्य स्वागत,ग्रामीण मण्डल में गाजे बाजे के साथ निकाला गया विजय जुलूस

 

पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,31 दिसंबर 2023  

जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में रविवार को पत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के खरकट्टा, खारढोढी, मिर्जापुर, रेरुमाकला (सुखरापारा), दिवानपुर में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के भाजपा पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। आपके मेहनत लगन एवं विश्वास की जीत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी दी है, भाजपा के घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने की गारन्टी दी है। जिसे प्रदेश मुखिया, आपके लाड़ले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पूरा करना शुरू भी कर दिया। प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी कर दी गई, किसानों का दो साल का रुका धान बोनस की राशि जारी कर दी गई। धीरे धीरे सभी वादे पूरे किए जाएंगे। 

श्रीमती साय ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा हो रही है। आप सभी अपने घरों में दीप जलाएं और उत्सव मनाए। उपस्थित जनों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट