... Election 2023 :भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे रमन सिंह,बड़ी संख्या में जुटेंगे भाजपाई,कुनकुरी से विष्णुदेव साय, जशपुर से रायमुनि भगत,पत्थलगांव से गोमती साय 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन।

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

Election 2023 :भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे रमन सिंह,बड़ी संख्या में जुटेंगे भाजपाई,कुनकुरी से विष्णुदेव साय, जशपुर से रायमुनि भगत,पत्थलगांव से गोमती साय 30 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,29 अक्टूबर 2023

जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं जशपुर पंहुच रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नामांकन रैली की जोरशोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटो से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कुनकुरी  विष्णुदेव साय,पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय व जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत द्वारा तीनों विधानसभा का सामूहिक नामांकन कल 30 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 12.00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय जशपुर में दाखिल किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह शामिल होंगे और बलराम मंच बस स्टैंड जशपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में जशपुर जिले में निवासरत भाजपा के वरिष्ठ नेतागण सांसद,पूर्व सांसद,पूर्व विधायकगण,जिला प्रभारी-सहप्रभारी,भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधकारी व कार्यसमितिसदस्य, जिला,मंडल भाजपा,मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी-कार्यसमिति सदस्य,विधानसभाओं के प्रभारी गण,जिला पंचायत के सदस्यगण, जनपद के सदस्यगण,नगरपंचायत के पार्षदगण,शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक-सहसंयोजक,बूथ समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण के साथ समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री भरत सिंह,मुकेश शर्मा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय,रणविजय सिंह जूदेव नामांकन कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब