... BIG BREAKING पत्रवार्ता : "जोगी कांग्रेस" के युवा नेता की हत्या,चुनावी माहौल में सनसनीखेज वारदात..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BIG BREAKING पत्रवार्ता : "जोगी कांग्रेस" के युवा नेता की हत्या,चुनावी माहौल में सनसनीखेज वारदात..






जगदलपुर,06 सितंबर 2019 (टीम पत्रवार्ता) 

चुनावी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के युवा नेता के हत्या की खबर है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर में जोगी कांग्रेस के युवा नेता अमीन शेख की हत्या कर दी गयी है। देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है।


बताया जा रहा है अमीन शेख  गांव (बिल्लोरी) से अपने दोस्तों के साथ जगदलपुर, अपने घर वापस लौट रहे थे। तेज बारिश होने के कारण अमीन शेख नया बस स्टैंड के शराब भट्टी के पास रुक गए। इस दौरान वहां पहले से रुके हुए कुछ लोग अमीन से बातचीत करने लगे।  इसी दौरान अमीन शेख पर अचानक हमला हो गया। बताया जा रहा है हमलावर ने अमीन के सर और पेट में बियर की बोतल से हमला कर दिया। घायल अमीन को गंभीर हालत में महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जगदलपुर की बोधघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट