... उच्च शिखर में पंहुचने के लिए "जेटली" जैसे उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शो का अनुपालन जरुरी -गिरधर,रायगढ़ BJP ने दी श्रद्धांजलि

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

उच्च शिखर में पंहुचने के लिए "जेटली" जैसे उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शो का अनुपालन जरुरी -गिरधर,रायगढ़ BJP ने दी श्रद्धांजलि







रायगढ़,टीम पत्रवार्ता,26 अगस्त 2019

पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली को भाजपा संगठन रायगढ़ के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।भारत के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता हृदय सम्राट अरुण जेटली के निधन पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया 

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता,पूर्व विधायक रोशनलाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला,जिला उपाध्यक्ष विवेक रंजन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय,पंकज कंकरवाल,मंजूलता नायक,रमेश छपारिया,बब्बल पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोक संतप्त होकर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।

गिरधर गुप्ता ने जतायी गहरी संवेदना

भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने स्वर्गीय अरूण जेटली को याद करते हुए संस्मरण बताया कि 

अरूण जेटली विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया। वे एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे। उन्होंने कहा कि जेटली ने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शो की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया।उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया।उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। अरूण जेटली जी का निधन देश के लिये एक अपूर्णीय क्षति है,जिसे कभी नहीं भरा जा सकता, उनकी कमी हमेशा खलेगी।

उल्लेखनीय है कि अरूण जेटली जब मंत्री थे तब वे तनख्वाह स्वरूप केवल 1 रुपये ही लेते थे और आने जाने के लिए स्वयं की निजी वाहन का उपयोग करते थे। जब उनकी तबियत खराब रहने लगी तो उन्होंने पार्टी में किसी भी पद से जिम्मेदार लेने से इंकार कर दिया और अपना सरकारी बंगले को मात्र एक दिन में ही खाली कर दिया। ऐसे बिरले व्यक्ति को आज पूरा देश भारी मन से अपनी अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ के श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से नंदलाल मोटवानी, मनोज शर्मा, संजय पल्लू बेरीवाल, शशिकांत शर्मा, ज्ञानेश्वर गौतम, मुकेश जैन, सुरेंद्र पांडेय, अनूप रतेरिया, कृष्णा केशरवानी, मनीष सोलंकी, सीनू राव, सतीश शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, गुलाम रहमान खान, सुशील गुप्ता, नितेश सोनी, पवन शर्मा, राहुल सोनी, राजू मिश्रा, ज्ञानू मोदी, श्यामलाल साहू, सीताराम साहू, बजरंग साहू, मनीष पालीवाल, मनीष गांधी, रातिन्द राय, ऐश अग्रवाल, प्रकाश निषाद, राजेश निषाद, मेहरू निशा, बीना चैथा, शोभा शर्मा, सुशीला चैहान, शंकुतला जी, लक्ष्मी वैष्णव, राजश्री अग्रवाल, सविता उपाध्याय सहित भाजपा के शताधिक कार्यकर्ता सहित महिला मोर्चा की नेत्रिया ने अरुण जेटली जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा, मंजुलता नायक, पंकज कंकरवाल, शीला तिवारी आदि वक्ताओं ने उनके जीवन के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला और देशहित में किये गए उनके कार्य को याद किया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब