... Breaking: आरक्षक ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में रायपुर रिफर..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Breaking: आरक्षक ने खुद को किया आग के हवाले, गंभीर हालत में रायपुर रिफर..



बलौदाबाजार(पत्रवार्ता.कॉम) थाना परिसर में आरक्षक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। घायल आरक्षक को गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया गया है। घायल आरक्षक को बचाने के दौरान एक अन्य आरक्षक के भी झुलसने की खबर है।


जानकारी के मुताबिक मामला गिधपुरी थाने का है, जहां बीती रात थाने में पदस्थ आरक्षक यज्ञ साहू ने थाना परिसर में ही खुद पर आग लगा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे रायपुर रिफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं यज्ञ को बचाने के दौरान एक अन्य आरक्षक के भी झुलसने की खबर है।

घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, मामले में पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट