... खबर पत्रवार्ता : गर्म कपड़े पाकर बिखरी,सुकून भरी मुस्कान,सर्वेश्वरी समूह द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री का किया गया वितरण।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : गर्म कपड़े पाकर बिखरी,सुकून भरी मुस्कान,सर्वेश्वरी समूह द्वारा जरूरतमंदों को राहत सामग्री का किया गया वितरण।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता, 13 जनवरी 2026

श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को माँ मैत्रायणी योगिनी जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा, जिला जशपुर छत्तीसगढ़ की ओर से सेवा एवं सहयोग का अनुकरणीय कार्य किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत बगीचा स्थित प्राथमिक शाला गांग झरिया में समूह शाखा बगीचा के महिला संगठन द्वारा सर्वप्रथम परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तेल चित्र पर पूजन, आरती, जयकारा एवं प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात ठंड से बचाव हेतु 25 गरीब स्कूली छात्र-छात्राओं को टोपी, मोजा एवं बिस्किट वितरित किए गए।

इसी क्रम में समूह शाखा “औघड़ की तकिया” बगीचा द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तृतीय चरण में ग्राम सलखाडांड के दर्रिपारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी पूजन-अर्चन एवं आरती के उपरांत 50 गरीब पहाड़ी कोरवा महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में दो चरणों में 260 कंबल वितरित किए जा चुके हैं, इस प्रकार अब तक समूह शाखा बगीचा द्वारा कुल 310 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत समूह शाखा बगीचा परिसर में माँ मैत्रायणी योगिनी जी के तेल चित्र पर पूजन, आरती एवं सफल योनि पाठ से हुई, जिसके बाद मिठाई एवं फल प्रसाद तथा दोपहर का प्रसाद वितरण किया गया। सभी महिला-पुरुष सदस्यों ने सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

उक्त कार्यक्रम में समूह शाखा बगीचा के उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, मंत्री भगवान राम गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संयुक्त मंत्री अवधूत कुमार गुप्ता, राजेंद्र कृष्ण गुप्ता, अमृत यादव, अभिजीत गुप्ता सहित महिला संगठन की सुप्रिया गुप्ता, भाग्यमणि देवी, संतोष शर्मा, नीलावती देवी, सुभद्रा गुप्ता, सुनीता गुप्ता (दोनों), प्रमिला गुप्ता, राधा गुप्ता, पिंकी शर्मा एवं प्रीतिबाला गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में राखी पहाड़िया, सुमति चौहान एवं कल्पना तिर्की का विशेष सहयोग रहा।

श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सामाजिक समरसता एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायक उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट