... खबर पत्रवार्ता : सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर में शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर में शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा।

 

सूरजपुर,टीम पत्रवार्ता,19 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सेवाभाव के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मैदानी स्तर पर नियमित भ्रमण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी फील्ड स्तर के अधिकारी अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को चांदनी-बिहारपुर जैसे दूरस्थ अंचलों की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि इन क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सड़कों के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने तथा स्वास्थ्य अमले को अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट