... खबर पत्रवार्ता : कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने दी 172.51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री ने दी 172.51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता,17 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कर्मा महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोक पर्वों को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। कर्मा पर्व आपसी भाईचारे और सामूहिक आनंद का उत्सव है। मुख्यमंत्री आज सूरजपुर जिले के चुनगुड़ी में आयोजित कर्मा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूरजपुर जिले को 172.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने चुनगुड़ी के स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा नगर पंचायत भटगांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी संबोधन किया।

कर्मा महोत्सव में मांदर की थाप और घुंघरुओं की झंकार के बीच पूरा क्षेत्र कर्मा नृत्य की लय में सराबोर रहा। सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ जिलों से आए 33 कर्मा दलों के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया तथा नाव-जाल एवं आइस बॉक्स, आयुष्मान कार्ड, छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण वितरण और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट इकाइयों का शुभारंभ किया। उन्होंने पोषण वितरण कार्य से जुड़ी महिलाओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही महिलाओं को मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा क्लेम तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुशियों की चाबी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल रजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि एवं जिलास्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट