... खबर पत्रवार्ता : पीड़ित परिवार को मिला त्वरित न्याय, सीएम कैंप बगिया से मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : पीड़ित परिवार को मिला त्वरित न्याय, सीएम कैंप बगिया से मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता 25 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील नेतृत्व एवं सीएम कैंप कार्यालय बगिया की तत्परता से एक पीड़ित परिवार को लंबे इंतजार के बाद न्याय और राहत मिली है। मिट्टी निकालने के दौरान जमीन धंसने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि जिले के ग्राम मटासी, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर निवासी कौशल्या बाई, पति महिपाल राम की वर्ष 2023 में चूही मिट्टी निकालते समय जमीन धंसने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन लंबे समय तक मुआवजा नहीं मिलने से परिजन मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान थे।

मृतिका के पुत्र दुर्योधन राम ने न्याय की उम्मीद लेकर सीएम कैंप कार्यालय बगिया में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप शासन द्वारा 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर शीघ्र प्रदान की गई।

आर्थिक सहायता मिलने से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में सरकार का यह सहयोग उनके लिए संबल साबित हुआ है।

यह मामला मुख्यमंत्री की संवेदनशील प्रशासनिक सोच को दर्शाने के साथ-साथ यह भी प्रमाणित करता है कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर कार्य कर रहा है। सुशासन की इस पहल से स्पष्ट संदेश जाता है कि राज्य सरकार पीड़ितों को न्याय और सहायता दिलाने के लिए सदैव तत्पर है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट