... खबर पत्रवार्ता : जनपद पंचायत बगीचा में अध्यक्ष पद पर युवा नेतृत्व की तैयारी,नगेशिया नागवंशी समाज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,भाजपा की ओर से इन नामों पर हो रहा विचार मंथन,समझिए जातीय समीकरण।


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जनपद पंचायत बगीचा में अध्यक्ष पद पर युवा नेतृत्व की तैयारी,नगेशिया नागवंशी समाज को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,भाजपा की ओर से इन नामों पर हो रहा विचार मंथन,समझिए जातीय समीकरण।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,02 मार्च 2025

पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित होते ही कयासों का दौर शुरु हो गया है।खबर है कि इस बार भाजपा जनपद पंचायत में नगेशिया समाज को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।उल्लेखनीय है कि जिले के कई जनपद में उरांव,कंवर समाज को जिम्मेदारी दी जा रही है वहीं नगेशिया नागवंशी समाज को अब तक कोई नेतृत्व नहीं मिला है लिहाजा इस बार जनपद पंचायत बगीचा में नगेशिया नागवंशी समाज को नेतृत्व देकर सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस बार बगीचा जनपद क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन महिला जनपद सदस्य भाजपा समर्थित हैं।जिनमें से कुछ दूसरी बार जीतकर आए हैं तो कई पहली बार जनपद सदस्य बने हैं।

हालांकि भाजपा की ओर से दावेदारी करने वालों की सूची लंबी है जिसमें रूपावती पैंकरा,कलावती पैंकरा, तारा भगत,चंद्रिका पैंकरा,सविता नागेश व गायत्री नागेश शामिल हैं।इनमें सविता नागेश का नाम जोरों पर बताया जा रहा है।दरअसल सविता नागेश नगेशिया नागवंशी समाज से हैं जो पढ़ी लिखी युवा हैं जो क्षेत्र क्रमांक 22 पसिया से बीडीसी का चुनाव जीतकर आई हैं।सविता पूर्व रिटायर्ड एसी जे आर नागवंशी की बहन हैं जिन्होंने भाजपा प्रवेश करते ही फतह हासिल किया है।इनके नाम पर भाजपा संगठन गंभीर नजर आ रही है।

इधर चंद्रिका पैंकरा क्षेत्र क्रमांक 14 से चुनाव जीतकर बीडीसी बनीं हैं वहीं कलावती पैंकरा क्षेत्र क्रमांक 7 चंपा क्षेत्र से जीतकर आईं हैं जो कंवर समाज से आती हैं।

तारा भगत इकलौती हैं जो उरांव समाज से आती हैं। दूसरी बार इन्होंने क्षेत्र क्रमांक 11 तोरा डोभ से जीत हासिल की है।

यदि बात करें कोरवा समाज की तो रूपावती कोरवा ने क्षेत्र क्रमांक 6 लोरो कवई से जीत हासिल कर एक नया मुकाम हासिल किया है।

अब देखना होगा कि भाजपा किस प्रकार से सामाजिक समीकरण साधते हुए जनपद पंचायत बगीचा को एक कुशल नेतृत्व प्रदान करती है।

इस बार कांग्रेस की ओर से किसी की प्रबल दावेदारी नहीं दिख रही है वहीं उपाध्यक्ष पद की बात करें तो भाजपा की ओर से अरविंद गुप्ता,भारत गुप्ता के नाम की चर्चा जोरों पर है।वहीं कांग्रेस से प्रिया सुरेश जैन भी उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल नजर आ रही हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में हर्राडीपा क्षेत्र क्रमांक 5 से जीत का परचम लहराने वाले युवा नेता राकेश गुप्ता खुड़िया क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं।भाजपा कांग्रेस दोनों से असंतुष्ट बीडीसी का सपोर्ट इन्हें मिल सकता है।हालांकि सभी प्रत्याशी अपने स्तर पर जनपद सदस्यों से डोर टू डोर संपर्क साधने की जोर जुगत में लगे हुए हैं।अब देखना होगा कि जनपद पंचायत बगीचा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कौन आसीन होता है।


Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत