... सियासत : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने ठोंकी ताल,क्षेत्र क्रमांक 21 कुदमुरा से सुरेश जैन की उम्मीदवारी तय,जनपद सदस्य के लिए होगा कड़ा मुकाबला।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


सियासत : पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने ठोंकी ताल,क्षेत्र क्रमांक 21 कुदमुरा से सुरेश जैन की उम्मीदवारी तय,जनपद सदस्य के लिए होगा कड़ा मुकाबला।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,23 जनवरी 2025

पंचायत चुनाव के करीब आते ही जनपद क्षेत्रों में उम्मीदवारी को लेकर जनप्रतिनिधि अब सामने आने लगे हैं।जनपद पंचायत बगीचा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन क्षेत्र क्रमांक 21 कुदमुरा,रनपुर,करमा से जनपद सदस्य के लिए प्रबल दावेदारी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सुरेश जैन लगातार क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।पूर्व में क्षेत्र क्रमांक 20 शरबकोंबो से वे जनपद सदस्य रहते हुए जनपद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सम्हाल चुके हैं।राजनीतिक जीवन में पांच साल शरबकोंबो ग्राम पंचायत के उपसरपंच व 15 साल तक अनवरत पंच जैसे पदों पर सुरेश जैन काबिज रहे हैं।

क्षेत्रवासियों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और पूरी जिम्मेदारी के साथ उन समस्याओं का समाधान इनकी पहली प्राथमिकता रही है।जिसके कारण क्षेत्र की जनता के बीच श्री जैन काफी लोकप्रिय रहे हैं।

राजनीतिक धुरंधर माने जाने वाले सुरेश जैन पिछले चुनाव में कुशल रणनीति के साथ जनपद उपाध्यक्ष की कुर्सी में काबिज हुए थे जिसको लेकर राजनैतिक चर्चा हमेशा बनी रहती है।

कुदमुरा क्षेत्र से जनपद सदस्य की दावेदारी से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।अब देखना होगा कि आने वाले समय में राजनीति किस करवट बैठती है और किसे अपना नेता चुनती है। 


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट