... बिग ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : पत्थलगांव के गोंडी में बस पलटने से 3 की मौत,4 घायल,मौके पर पंहुची पुलिस,जिला कलेक्टर ने घायलों के बेहतर ईलाज के दिए निर्देश।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

बिग ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : पत्थलगांव के गोंडी में बस पलटने से 3 की मौत,4 घायल,मौके पर पंहुची पुलिस,जिला कलेक्टर ने घायलों के बेहतर ईलाज के दिए निर्देश।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,21 सितंबर 2022

BY योगेश थवाईत

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के गोंडी गांव में आज शाम लगभग 4 बजे पथलगाव से अम्बिकापुर जा रही राजधानी बस पलट गई।जिसमें 3 की मौत हो गई है वहीं 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस व जिला प्रशासन की तत्परता से सभी घायलों का ईलाज सिविल अस्पताल पत्थलगांव में चल रहा है।कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने घायलों का बेहतर ईलाज एवं मदद करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

जिले के विकास खण्ड पत्थलगांव के ग्राम गोंडी में आज शाम लगभग 4 बजे पत्थलगांव से अम्बिकापुर जा रही राजधानी बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई है।पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर  ही 3 लोगों की मृत्यु हुई है एवं 4 व्यक्ति घायल हुए है। 

उन्होंने बताया कि घायल मरीजों का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पत्थलगांव  में किया जा रहा है।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर घायल मरीजों की सहायता कर रही है |

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने एसडीएम पत्थलगांव और स्वास्थ्य अमला को घायल मरीजों का बेहतर इलाज एवं मदद करने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट