... BREAKING पत्रवार्ता : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी "प्रधान पाठक सस्पेंड",DEO जेके प्रसाद की कार्यवाही,मामले में कुनकुरी पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर अनाचार का अपराध पंजीबद्ध कर की थी गिरफ्तारी।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


BREAKING पत्रवार्ता : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी "प्रधान पाठक सस्पेंड",DEO जेके प्रसाद की कार्यवाही,मामले में कुनकुरी पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर अनाचार का अपराध पंजीबद्ध कर की थी गिरफ्तारी।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,11 जुलाई 2022

BY  योगेश थवाईत 

जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद ने विकासखण्ड कुनकुरी थाना क्षेत्र के शासकीय स्कुल के सहायक शिक्षक एलबी एवं प्रभारी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव को छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने बीईओ कुनकुरी एवं कार्यालय थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित द्वारा अपराधिक एवं अमर्यादित कृत्य करना सही पाया गया है।

संबंधित का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़  सिविल सेवा आचरण  नियम 1965 के  सर्वथा विपरीत है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है। इस हेतु संबंधित सहायक शिक्षक को छ.ग. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड कुनकुरी  नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट