... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रभारी प्राचार्य निलंबित,कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की कार्यवाही,प्राचार्य कार्य के बहाने कमरे में बुलाकर करता था प्रताड़ित....

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला प्रभारी प्राचार्य निलंबित,कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की कार्यवाही,प्राचार्य कार्य के बहाने कमरे में बुलाकर करता था प्रताड़ित....

 


कांकेर,टीम पत्रवार्ता,23 जुलाई 2022

BY योगेश थवाईत

स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले प्रभारी प्राचार्य पर कड़ी कार्यवाही की खबर है।कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रभारी  प्राचार्य राजेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले में प्राचार्य की शिकायत की थी।नहरपुर ब्लॉक अंतर्गत एक स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राजेश शुक्ला द्वारा कार्य के बहाने कक्ष में बुलाकर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने की थी।जिसपर कलेक्टर ने मामले की जांच कराई और प्रथम दृष्टया मामले को सही पाया।

जिसके बाद कांकेर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने चौबीस घंटों के अंदर प्रभारी प्राचार्य राजेश शुक्ला को सस्पेंड कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब