... राजनीति ब्रेकिंग पत्रवार्ता : छत्तीसगढ़ BJP को संजीवनी,RSS के कुशाग्र बुद्धि,ऊर्जावान व्यक्तित्व को मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ का क्षेत्रीय संगठन मंत्री किया गया नियुक्त,CM भूपेश की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर बीजेपी ने बनाई रणनीति

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


राजनीति ब्रेकिंग पत्रवार्ता : छत्तीसगढ़ BJP को संजीवनी,RSS के कुशाग्र बुद्धि,ऊर्जावान व्यक्तित्व को मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ का क्षेत्रीय संगठन मंत्री किया गया नियुक्त,CM भूपेश की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर बीजेपी ने बनाई रणनीति

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,21 जुलाई 2022 

छत्तीसगढ में मृतप्राय भाजपा को केंद्रीय संगठन अब तेजी से संजीवनी देना शुरू कर चुका है। इसी कड़ी में आरएसएस के कुशाग्र बुद्धि वाले अजय जमवाल को मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ का क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके पहले नार्थ ईस्ट (आसाम,मेघालय,मिजोरम,मणिपुर,नागालैंड,त्रिपुरा और अरूणाचल प्रदेश) में वे कार्यभार देख रहे थे।


अजय जमवाल की पारिवारिक पृष्ठ भूमि के बारे में जान लेना भी महत्वपूर्ण है।इनके पिता सेना में कर्नल रह चुके हैं साथ ही समाज सेवी व भाजपा कार्यकर्ता भी।

साफ है जहां भाजपा शून्य पर थी वहां भाजपा की सरकार बनाने में इनके जैसे लोग की भूमिका कितनी कारगर रही होगी। वैसे छत्तीसगढ में आने वाले समय में इतनी तेज हलचल मचने वाली है जिसे लोग स्वयं महसूस करेंगे।

हां भाजपा के पोस्टर बाॅय बन चुके कई छुटभैय्यै जिनसे लोगों को फेस एलर्जी हो चुकी है अब उनके दिन लद चुके हैं ये आने वाले समय में देखने को जरूर मिलेगा।

भूपेश बघेल की तेजी से उभरी छवि के आगे राज्य का नेतृत्व असहाय सा दिख रहा था,इसलिए अब केंद्रीय संगठन स्वयं एक एक कदम पर तीखी नज़र गड़ाए हुए है।

आलोक शुक्ल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पत्रकार और स्वतंत्र स्तंभकार) के फेसबुक वाल से साभार।


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट