... BIG ब्रेकिंग जशपुर- मामला गोलीकांड : 2 बाईक सवारों ने घर मे घुसकर महिला को दागा,गंभीर हालत में महिला को किया गया होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती,जशपुर की शांत फिजां को कौन कर रहा अशांत,पुलिस के लिए बड़ी चुनौती,घटनास्थल पर पंहुची पुलिस,अब तक के जांच में ये बातें आई सामने.....? पुलिस ने कही ये बात....?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

BIG ब्रेकिंग जशपुर- मामला गोलीकांड : 2 बाईक सवारों ने घर मे घुसकर महिला को दागा,गंभीर हालत में महिला को किया गया होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती,जशपुर की शांत फिजां को कौन कर रहा अशांत,पुलिस के लिए बड़ी चुनौती,घटनास्थल पर पंहुची पुलिस,अब तक के जांच में ये बातें आई सामने.....? पुलिस ने कही ये बात....?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,06 मई 2022

BY योगेश थवाईत

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा में तड़के साढ़े पांच बजे के आसपास दो अज्ञात बाईक सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला पर बंदूक तानकर गोली चला दी जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।बेहोशी की हालत में उसे कुनकुरी के होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के 2 घंटों बाद नारायणपुर पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

पत्रवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के गायलूँगा की है जहां सुबह 5 बजे के आसपास दो बाईक सवार गायलूँगा निवासी मोहनी बाई 60 वर्ष पति भूलन जाति भुईँहर के पास आए और शराब की मांग करने लगे।जब महिला ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्ध महिला को पकड़ने की कोशिश की जिससे डरकर महिला भागने लगे और घर से बाहर बाड़ी के गेट पर पंहुच गई और 2 अज्ञात युवकों ने महिला को जमीन पर पटक दिया और उस पर बंदूक तानकर गोली चला दी। महिला को नाक के नीचे व आंख के पास गोली लगी है, जिसे ईलाज के लिए  कुनकुरी होलीक्रॉस में भर्ती किया गया है।

हांलाकि हमला करने का कारण अब तक अस्पष्ट है।वहीं सूत्रों के अनुसार,पारिवारिक कलह,जमीन विवाद समेत जादू टोने के संदेह में हमला किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है पुलिस ने फिलहाल ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल नारायणपुर थाना प्रभारी जीवन जांगड़े की टीम घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी युवक सन्ना मैना की ओर भागे हैं।जिसके लिए नाकेबंदी की गई है।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है वहीं आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि 2 अज्ञात लोगों ने महिला पर हमला किया है।गोली नहीँ है देशी हथियार से छर्रा लगा है।फिलहाल महिला बेहोश है ईलाज जारी है।चारों ओर नाकेबंदी की गई है मामले की तस्दीक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

बहरहाल जिले के नए पुलिस कप्तान के पद ग्रहण करते ही अपराधियों ने दस्तक दे दी है।आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले हुई इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल लगना लाजिमी है।फिलहाल इस मामले को सुलझाना जशपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों पर कब तक शिकंजा कस पाती है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब