... Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : चलती बस का स्टेयरिंग हुआ फेल,बिजली तार की चपेट में आई यात्री बस,लगी आग,फैला करेंट ,1 यात्री की मौत,दो जाबांजों ने दिखाई हिम्मत,पुलिस पंहुची मौके पर,मृतक की पहचान हुई...बस के फिटनेस को लेकर RTO विभाग सवालों के घेरे में....?


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : चलती बस का स्टेयरिंग हुआ फेल,बिजली तार की चपेट में आई यात्री बस,लगी आग,फैला करेंट ,1 यात्री की मौत,दो जाबांजों ने दिखाई हिम्मत,पुलिस पंहुची मौके पर,मृतक की पहचान हुई...बस के फिटनेस को लेकर RTO विभाग सवालों के घेरे में....?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,25  मई 2022 

BY योगेश थवाईत 

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के दोकड़ा चौकी से बड़ी खबर सामने आ रही है।यात्री बस का स्टेयरिंग फेल होने से बस बिजली के खंभे में लगी तार के चपेट में आ गई और बस में पूरी  तरह करेंट फ़ैल गया। शार्ट सर्किट से पुरे बस में भीषण आग लग गई और एक यात्री की मौत हो गई।फिलहाल मृतक के शव को बाहर निकाल लिया  गया है और बस में  काबू पा लिया गया है।कांसाबेल पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जांच कर रही है।

हादसे  का वीडियो 

पुलिस सूत्रों से मिली  जानकारी  के अनुसार घटना शाम 6  बजकर 20 की बताई जा रही है जब संगम बस रायगढ़ से चोंगरीबहार वापस आ रही थी।दोकड़ा  पंचायत के टुकुडाँड़ पंहुचते ही बस का  स्टेरिंग फेल हो गया और बस अनियंत्रित हो गई।बस में दर्जन भर यात्री सवार थे। अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन  सड़क से नीचे  खेत की ओर  उतर गई।इस दौरान पास के बिजली खम्बे का तार बस में गिर गया और शार्ट सर्किट होने लगा और अचानक देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि छत्रपति सिंह व देवेन्द्र शर्मा ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर से डीओ उतारा जिसके बाद स्थानीय लोगों  की मदद से यात्रियों  को सकुशल बस से बाहर उतारा गया।

कांसाबेल थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक चोंगरीबहार तिखुरमारा  का रहने वाला है।बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है हांलाकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।कांसाबेल पुलिस मौके पर पंहुचकर मामले की जाँच  कर रही है।

वहीँ जिले में कंडम  बसें लगातार मौत बनकर  दौड़  रहीं हैं और आरटीओ  विभाग उनपर मेहरबान बना हुआ है।इस घटना के बाद बसों को जारी किये जाने  वाले  फिटनेस को लेकर भी सवाल उठने  शुरु  हो गए हैं।अब देखना  आरटीओ विभाग ऐसे खटारा बसों पर कब अंकुश लगाता  है। 

Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत