... निकाय चुनाव : पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान जारी,कांग्रेस की उर्वशी देवी होंगी निर्विरोध निर्वाचित,बीजेपी ने नहीं भरा नामांकन,बीजेपी के 3 पार्षद अनुपस्थित ? BJP अपने पार्षदों को पहले पार्टी से कर चुकी है निष्कासित,संगठन में बिखराव से बीजेपी को नुकसान ..? असर विधानसभा चुनाव पर.....?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

निकाय चुनाव : पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर घमासान जारी,कांग्रेस की उर्वशी देवी होंगी निर्विरोध निर्वाचित,बीजेपी ने नहीं भरा नामांकन,बीजेपी के 3 पार्षद अनुपस्थित ? BJP अपने पार्षदों को पहले पार्टी से कर चुकी है निष्कासित,संगठन में बिखराव से बीजेपी को नुकसान ..? असर विधानसभा चुनाव पर.....?

पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,09  मई 2022 

BY  प्रदीप ठाकुर 

भाजपा की सत्तासीन पत्थलगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पश्चात सोमवार को हुवे अध्यक्ष पद के चुनाव में वार्ड क्रमांक 08 की कांग्रेस की महिला पार्षद एव पूर्व नप अध्यक्ष उर्वशी देवी सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।वहीँ बीजेपी में बिखराव के कारण उन्हें प्रत्याशी ढूंढने  में भी खासी दिक्कत  का सामना करना पड़  रहा है।खबर लिखे जाने तक बीजेपी ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया

पत्थलगांव नगर पंचायत 15 सदस्यों वाली परिषद में भाजपा के नौ, कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय सदस्य शामिल थे।आज के चुनाव नामांकन प्रक्रिया में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सूचित एक्का समेत अन्य दो महत्वपूर्ण पार्षद की अनुपस्थिति ने कांग्रेस का रास्ता साफ कर दिया है। 

उल्लेखनीय है कि भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष सुचिता एक्का के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के पश्चात भाजपा की प्रदेश कार्य समिति ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता सहित पांच पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।जिसके कारण संगठन में बिखराव की स्थिति निर्मित हो गई।

यहाँ भाजपा बेहद कमजोर दिखी।यही मुख्य वजह है कि पुनः हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस महिला नेत्री उर्वशी देवी सिंह निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होती नजर आ रहही  हैं।अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस से उर्वशी देवी सिंह के नाम निर्देशन करने के पश्चात भाजपा से किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन नही भरने की स्थिति में उर्वशी देवी सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के सुचिता ,पार्षद अजय बंसल एवं भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल की अनुपस्थिति काफी चर्चे में रही इनकी अनुपस्थिति ने कांग्रेस के अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता तय कर दिया है। 

बहरहाल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार भाजपा की सुचिता एक्का के सामने नहीं आने से कांग्रेस की उर्वशी देवी सिंह का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।औपचारिक घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा।

अब देखना होगा कि बीजेपी की अगली रणनीति  क्या होगी यूँ ही संगठन में बिखराव की स्थिति बानी रही तो निश्चित रुप  से आगामी विधानसभा में कांग्रेस को फिर से वॉक  ओवर मिलने की पूरी  उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब