... बिग ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा,5 मजदुर झुलसे,गंभीर रुप से घायल 4 मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर,जिले के ईंट भट्ठों में नहीं किया जा रहा सुरक्षा मापदंडों का पालन,श्रम व खनिज विभाग सवालों के घेरे में ..? SDOP ने कहा होगा अपराध पंजीबद्ध .?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

बिग ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा,5 मजदुर झुलसे,गंभीर रुप से घायल 4 मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर,जिले के ईंट भट्ठों में नहीं किया जा रहा सुरक्षा मापदंडों का पालन,श्रम व खनिज विभाग सवालों के घेरे में ..? SDOP ने कहा होगा अपराध पंजीबद्ध .?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,06  मार्च 2022

BY  योगेश थवाईत  

जशपुर जिले के विष्णु ब्रिक्स इंडस्ट्रीज से बड़े हादसे की खबर है जहाँ ईंट  भट्ठे  में काम करने वाले 5 मजदूर  बुरी तरह से झुलस गए हैं जिन्हे ईलाज   रायपुर रिफर किया गया है।हादसा उस वक्त हुआ जब ईंट भट्ठे में काम  करने के दौरान मजदुर चेंबर से ईंट  बाहर  निकाल रहे  थे।इस दौरान गर्म राख की दीवार का हिस्सा उनपर गिर गया और 5 मजदूर  बुरी तरह झुलस गए।आपको बता दें कि जिले में संचालित ईंट  भट्ठों में संचालकों द्वारा मजदूरों को न तो  सुरक्षा  किट  दिया जाता है और न ही  जिले  में  संचालित  ईंट  भट्ठों  में  सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है।इसके अलावा श्रम विभाग द्वारा कभी भी मजदूरों के हित  में बने प्रावधानों का पालन नहीं कराया जाता है वहीँ खनिज विभाग भी ऐसे हादसों का इंतज़ार करता रहता है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पुलिस थाना तपकरा के अंतर्गत संचालित विष्णु ब्रिक्स इंडस्ट्रीज सिंगीबहार का  है जहाँ मजदूर ईंट चेम्बर से बाहर निकाल रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ और वहां अफरातफरी मच गई।घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है। जिसमे 4 महिला एवं 1 पुरुष मजदूर गंभीर  रुप  से घायल हैं।घायल मजदूरों में रघुराम चौहान निवासी फोसकोटोली,सुनीता केरकेट्टा लुलकीडीह ओडिसा,श्रीमती शांति बाई ऊपरकछार, प्रमिला ऊपरकछार, श्रीमती विमला बाई हैं।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल होलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी लाया गया।जहां स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल रिफर कर डीकेएस अस्पताल रायपुर ले जाया गया है।जिसमें से एक मजदूर की स्थिति ठीक बताई जा रही है जिसका उपचार होलीक्रास में हो रहा बाकी 4 मजदूर को रायपुर बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। संचालक के पुत्र रविरंजन साहू ने कहा है कि सभी घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है।

जिले में श्रम विभाग की लापरवाही 

दरअसल जिले में सैकड़ों ईंट भट्ठों  का सञ्चालन हो रहा है जिसमें से कई अवैध बंगले भट्ठे भी संचालित हैं वहीँ लीज में संचालित ईंट भट्ठों में भी सुरक्षा मापदंडों का पालन नहीं हो रहा है जिसके कारण ऐसे बड़े हादसे होते हैं।इसकी चिंता न तो श्रम विभाग को है न ही खनिज विभाग को आपसी सेटिंग का खेल बदस्तूर जारी है।उल्लेखनीय है कि  ईंट  भट्ठों के सञ्चालन में मजदूरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संचालक  की पहली प्राथमिकता होती है जिसके लिए श्रम नियम के साथ कड़े कानून भी बने हुए हैं।यदि कोई कोई मजदुर काम  घायल हो जाता हैं या उसकी मौत हो जाती है तो मुआवजा व ईलाज  की सम्पूर्ण जवाबदेही संचालक की होती है।वहीँ लापरवाही सामने आने पर श्रम नियमों के तहत अपराध भी पजीबद्ध करने का नियम है।

मामले में कुनकुरी एसडीओपी  मनीष कुंवर ने बताया कि घायलों को ईलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।यह बेहद गंभीर हादसा है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है इसमें अपराध पंजीबद्ध कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब