... आध्यात्मिक आयोजन : छतीसगढ़ में अखिल विश्व गायत्री परिवार का विराट अभिनव प्रयोग,सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ के माध्यम से 251 वेदियों में 11 हजार मंत्रो की आहुति,दैनिक यज्ञ की सरल एवं प्रभावी विधि -सूक्ष्म यज्ञ,स्वस्थ तन,स्वस्थ मन के साथ आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम ..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

आध्यात्मिक आयोजन : छतीसगढ़ में अखिल विश्व गायत्री परिवार का विराट अभिनव प्रयोग,सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ के माध्यम से 251 वेदियों में 11 हजार मंत्रो की आहुति,दैनिक यज्ञ की सरल एवं प्रभावी विधि -सूक्ष्म यज्ञ,स्वस्थ तन,स्वस्थ मन के साथ आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम ..

 


दुर्ग,टीम पत्रवार्ता,03  मार्च 2022 

BY  योगेश थवाईत 

अखिल विश्व गायत्री परिवार के आमालोरी दुर्ग शक्तिपीठ के द्वारा 251  कुंडीय सूक्ष्म यज्ञ का सफल आध्यात्मिक प्रयोग सम्पन्न किया गया।उक्त कार्यक्रम का सञ्चालन श्रीमती मीनाक्षी विश्वास एवं उनके सहयोगियों ने किया।विराट 251 वेदीय सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ में गर्भ संस्कार का संदेश बेहद प्रभावी रहा।

देखिए वीडियो 

उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विचार क्रान्ति अभियान के माध्यम से जन जन तक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का सन्देश पंहुचाया जा  रहा है।इसी कड़ी में मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए गायत्री परिवार द्वारा यज्ञीय जीवन शैली को अपनाने की बात कही जा रही है।इसके लिए प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में सूक्ष्म  यज्ञ का सफल आध्यात्मिक प्रयोग किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़  के  गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी,दुर्ग के सभागार में 1  मार्च को महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर आयोजित 251  वेदीय सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ में लगभग 550  परिजनों ने भाग लिया।उक्त सूक्ष्म यज्ञ में 11 हजार आहुतियां यज्ञ भगवान  को समर्पित की गई।

उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में गायत्री परिजन प्राणेश विश्वास व श्रीमती मीनाक्षी विश्वास के नेतृत्व में लगातार सूक्ष्म यज्ञ की श्रृंखला चलाई जा रही है जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के विभिन्न शाखाओं,प्रज्ञापीठों व् शक्तिपीठों का व्यापक सहयोग मिल रहा है।

उक्त कार्यक्रम से आसपास के गांव में भी सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ कार्यक्रम कराए जाने का संकल्प उभरा है।परिजन अनुभव कर रहे हैं कि यह कार्यक्रम सरल सस्ता एवं युग संदेश को जन जन तक पहुंचाने में बहुत ही प्रभावशाली है।सूक्ष्म यज्ञ सम्बन्धी सामग्री व् अन्य किसी भी जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9755885711 पर संपर्क कर सकते हैं।

VIDEO सामूहिक सूक्ष्म यज्ञ

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब