... गठन : राज्य अभियोजन कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी का गठन,जशपुर के मुकेश सतपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य के समस्त अभियोजन कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के संरक्षण का लिया गया संकल्प

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

गठन : राज्य अभियोजन कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी का गठन,जशपुर के मुकेश सतपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य के समस्त अभियोजन कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के संरक्षण का लिया गया संकल्प

जशपुर ,टीम पत्रवार्ता,24  फ़रवरी 2022 

BY योगेश थवाईत 

राज्य अभियोजन कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ पंजीयन क्रमांक 122202291176  केऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से प्रथम आम सभा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अलग अलग सम्भाग / जिलों के सभी कर्मचारी शामिल हुए। प्रदेश में संघ को मजबूत बनाने पर चर्चा किए जाने के उपरांत नए कार्यकारिणी का गठन किया गया।

राज्य अभियोजन कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़  के सभी उपस्थित सदस्यों के द्वारा निम्नांकित पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया गया।जिसमें आलोक घोष,सूरजपुर को प्रदेश अध्यक्ष,मो असरफ सरवैया,बस्तर को प्रदेश उपाध्यक्ष,गोपाल किशन मेहरोत्रा,अंबिकापुर को प्रदेश उपाध्यक्ष,जशपुर के बगीचा में पदस्थ मुकेश सतपती को प्रदेश सचिव,कोंडागांव के  जितेन्द्र मंडावी को प्रदेश सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी  गई।कोरिया के रुपेश तिवारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष व नारायणपुर के विनोद नायडू को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया।वहीँ पांच प्रदेश कार्यकारणी सदस्य का चुनाव किया गया जिसमें कुo भाग्यश्री ठक्कर,बस्तर, श्रीमती सुपर्णा दास, बस्तर,महेंद्र सेन कोरिया,कार्तिक राम यादव ,रायगढ़,हरिश्चंद्र वैध,बस्तर शामिल हैं।

सभी पदाधिकारियों ने संघ के नियमें का पालन करते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करने का संकल्प लिया। सभी कर्मचारियों में संघ के पंजीयन से हर्ष व्याप्त हैं। संघ का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य होगा।प्रदेश सचिव मुकेश सतपती  ने कहा  कि राज्य के समस्त अभियोजन कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के संरक्षण की दिशा में संघ का सतत प्रयास चलता रहेगा।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब