... श्रद्धांजलि : तिरंगे में लिपटे "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी" "प्राण शंकर मिश्र" पंचतत्व में हुए विलीन,गॉड ऑफ ऑनर व राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई,नम हुआ जशपुर,युवाओं ने कहा प्राण शंकर हमारे आदर्श,जीवन में दृढ़ता की सीख के साथ बहुत कुछ दे गए....

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

श्रद्धांजलि : तिरंगे में लिपटे "स्वतंत्रता संग्राम सेनानी" "प्राण शंकर मिश्र" पंचतत्व में हुए विलीन,गॉड ऑफ ऑनर व राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई,नम हुआ जशपुर,युवाओं ने कहा प्राण शंकर हमारे आदर्श,जीवन में दृढ़ता की सीख के साथ बहुत कुछ दे गए....

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,05 फरवरी 2022

By योगेश थवाईत

भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र को पूरे राजकीय सम्मान के साथ जशपुर के मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में लपेटकर उन्हें पुलिस के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया जिसके बाद उन्हें मुखाग्नि दी गई।

इस दौरान जशपुर का हर वर्ग उन्हें अपनी अंतिम विदाई देने के लिए आतुर दिखा।युवा वर्ग के आदर्श के रुप में उनकी ख्याति फैली हुई थी।

अंतिम विदाई वीडियो

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्व. मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल व एसपी विजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।एसपी व कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में जो योगदान दिया वह हमेशा अमर रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री मिश्र 93 वर्ष के थे और  लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे बिते शुक्रवार 4 फरवरी को शाम को उनका निधन हो गया था।पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत राजपरिवार ने भी श्री मिश्र के निधन पर शोक प्रकट किया है।

अंतिम विदाई के दौरान मुक्तिधाम में  पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर सहित अन्य जिला अधिकारियों ने  उन्हें  पुष्प चक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

स्व.श्री प्राण शंकर मिश्र का अंतिम यात्रा शहर में निकाली गई और जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिक शहर वासियों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी।इस अवसर पर सूरज चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, उनके परिजन  उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब