... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जननायक "स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव" की प्रतिमा का अनावरण तय,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत आला नेता होंगे शामिल,पिछले कई वर्षों से लंबित था अनावरण,जिला कार्यकर्ताओं ने लिया तैयारी का जायजा ....पुरे जिले में तैयारी शुरू

Ro 13229/39

Ro 13229/39

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जननायक "स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव" की प्रतिमा का अनावरण तय,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत आला नेता होंगे शामिल,पिछले कई वर्षों से लंबित था अनावरण,जिला कार्यकर्ताओं ने लिया तैयारी का जायजा ....पुरे जिले में तैयारी शुरू



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,15 दिसंबर 2021

BY योगेश थवाईत 

लोगों के दिलों में राज करने वाले घर वापसी कार्यक्रम के महानायक और जन जन के नेता स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की मूर्ति का अनावरण 12 जनवरी को किया जाना सुनिश्चित किया गया है।उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी मो.फैजान सरवर खान ने बताया कि अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत छत्मौतीसगढ़ के आला नेता मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम को लेकर भाजपा सहित प्रशासन ने भी कमर कस लिया है,इस संबंध में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अधिकारी बसंत बनकर के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे,जहाँ कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर तमाम इंतजाम किये जाने निर्देशित किया गया।

उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से स्वर्गीय जूदेव की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पा रहा था।वहीँ अब जशपुर के ह्रदय स्थल में स्वर्गीय जूदेव की प्रतिमा बनकर तैयार है।जिला भाजपा समेत स्थानीय लोगों को अब उस घडी का इंतज़ार है जब उनके महानायक की मूर्ति का अनावरण होगा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्र साय, जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, रूपेश सोनी, सुनील सोनी, देवधन नायक, दीपक चौहान, विजय सहाय सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें